सलमान ने उड़ाया अपने दोनों भाइयों के तलाक का मजाक, बोले- पहले तो मेरी सुनी नहीं…

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लोगों के बीच चर्चा में बने रहते हैं। वह आए दिन कोई ना कोई ऐसा बयान दे देते हैं, जिसके बाद सलमान सुर्ख़ियों में आ जाते हैं। सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘किसी क

By Aayushi Sharma · 3/5/2023

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लोगों के बीच चर्चा में बने रहते हैं। वह आए दिन कोई ना कोई ऐसा बयान दे देते हैं, जिसके बाद सलमान सुर्ख़ियों में आ जाते हैं।

सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में वह फिल्म के प्रमोशन के लिए ‘द कपिल शर्मा शो’ में शामिल हुए थे। इस शो में उन्होंने अपने दोनों भाई अरबाज खान और सोहेल खान के तलाक को लेकर मजाक किया। बता दें कि अरबाज की शादी मलाइका अरोड़ा और सोहेल की शादी ‘द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ फेम सीमा सजदेह से हुई थी। हालांकि, अब दोनों का तलाक हो चुका है।

Bhoi joking about his brothers getting divorced
by u/HardTune272 in BollyBlindsNGossip

‘द कपिल शर्मा शो’ में सलमान खान अपनी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ की स्टारकास्ट के साथ पहुंचे थे। इस दौरान जब कपिल शर्मा ने सलमान खान से सवाल किया कि, ‘सलमान भाई हमने आपकी फिल्म के ट्रेलर में देखा आपके तीनों भाई मिलकर आपको शादी के लिए मनाने की कोशिश कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद अरबाज भाई और सोहेल भाई ने आपसे बोला नहीं कि हमारी तो कभी सुनी नहीं उनकी बहुत सुन रहे।’ इस पर सलमान खान ने जवाब में कहा कि, ‘वास्तव में वे मेरी बात नहीं सुनते थे, लेकिन अब वे मेरी बात सुनते हैं।’ इस दौरान सलमान का इशारा अरबाज और सोहेल की असफल शादी पर था।

सलमान का ये जवाब सुनकर वहां बैठे सभी लोग जोर से हंसने लगते हैं। खुद कपिल शर्मा भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। बता दें अरबाज खान ने मलाइका अरोड़ा से 1998 में शादी की थी और साल 2017 में दोनों का तलाक हो गया। इन दिनों मलाइका अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। अरबाज और मलाइका का एक बेटा अरहान खान भी है। वहीं सोहेल खान और सीमा सजदेह 1998 में शादी के बंधन में बंधे थे और पिछले साल ही तलाक के बाद दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full