OMG! ऑरी की लक्जरी लाइफस्टाइल ने उड़ाए सलमान के होश, पूछा क्या काम करते हैं आप? 5 मैनेजर सुनकर दंग रह गए दबंग खान

Big Boss 17: छोटे पर्दे के मशहूर शो बिग बॉस सीजन 17 (Big Boss 17) दर्शकों के लिए दिन-ब-दिन दिलचस्प होता जा रहा है. शो में भरपूर ड्रामा के साथ-साथ रोज नया धमाका देखने को मिल रहा है. वहीं शो में कुछ वाइल्डकार्ड एंट्री भी देखने को मिली है. वीकेंड के वार में शनिवार के [...]

By Sakshi Pandey · 26/11/2023

Big Boss 17: छोटे पर्दे के मशहूर शो बिग बॉस सीजन 17 (Big Boss 17) दर्शकों के लिए दिन-ब-दिन दिलचस्प होता जा रहा है. शो में भरपूर ड्रामा के साथ-साथ रोज नया धमाका देखने को मिल रहा है. वहीं शो में कुछ वाइल्डकार्ड एंट्री भी देखने को मिली है. वीकेंड के वार में शनिवार के दिन ओरहान अवतरमणि उर्फ ओरी भी बतौर कंटेस्टेंट शो में एंट्री लेने वाले हैं. जिसका प्रोमो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है.

सलमान ने पूछा मजेदार जवाब

शो में ऑरी अपना पूरा सामान लेकर स्टेज पर पहुंचे थे. जिस दौरान शो के होस्ट सलमान खान ऑरी से पूछते हैं कि, “सारी दुनिया जानना चाहती है कि आप काम क्या करते हैं?” सलमान के सवाल पर मजेदार जवाब देते हुए ऑरी कहते हैं कि, “पूरी दुनिया ये जानना चाहती है कि मैं क्या काम करता हूं, आपको बता दूं कि मैं बहुत काम करता हूं. मैं सुबह सूरज के साथ उठता हूं और रात को चांद के साथ सोता हूं.” ऑरी का जवाब सुनकर सलमान के साथ-साथ ऑडियन्स की भी हंसी निकल पड़ी है.

बॉलीवुड पार्टियों की जान हैं ऑरी

ऑरी को बी-टाउन पार्टियों की जान कहा जाता है. अमूमन हर बॉलीवुड पार्टी में ऑरी जरुर शामिल होते हैं. वहीं स्टार किड्स से लेकर बड़े-बड़े सुपरस्टार भी ऑरी से काफी क्लोज हैं. ऐसे में बिग बॉस के सेट पर पहुंचे ऑरी से सलमान पूछते हैं कि, “लोग ये भी जानना चाहते है क्या आपको पार्टी में जाने के पैसे मिलते हैं?” जिसके जवाब में ऑरी कहते हैं कि, “पैसे नहीं मिलते है बल्कि मेरे मैनेजर को बोलकर लोग मुझे बुलाते है.” सलमान ने कहा ‘मैनेजर?’ इसपर ओरी कहते है “जी हां मेरे पास 5 मैनेजर है.” जो सुनकर दबंग खान के भी होश उड़ गए हैं.

लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं ऑरी

ऑरी बेहद लक्जरी लाइफस्टाइल एन्जॉय करते हैं. बिग बॉस के सेट पर अपना सामान लेकर पहुंचे ऑरी की लाइफस्टाइल जानकर सलमान भी हैरान रह गए हैं. हाल ही में एक इंस्टाग्राम वीडियो शेयर करके ऑरी ने बताया था कि, उनके पास 9 लाख 80 हजार की घड़ी से लेकर डेढ़ लाख के जूते हैं.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full