Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Review: फेल होती हुई नजर आ रही सलमान की मेहनत, नहीं है फिल्म में दम

फिल्म का नाम: किसी का भाई किसी की जानस्टारकास्ट: सलमान खान, पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, पलक तिवारी, वेंकटेश दग्गुबाति, सिद्धार्थ निगम, राघव जुयाल, जगतपति बाबू, जस्सी गिलफिल्म टाइप: एक्शन/रोमांससमय: 2 घंटे 24 मिनट ‘किसी का भाई किसी की जान' की कहानीइस फिल्म की कहानी तीन भाई-बहनों

By Aayushi Sharma · 20/4/2023

फिल्म का नाम: किसी का भाई किसी की जान
स्टारकास्ट: सलमान खान, पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, पलक तिवारी, वेंकटेश दग्गुबाति, सिद्धार्थ निगम, राघव जुयाल, जगतपति बाबू, जस्सी गिल
फिल्म टाइप: एक्शन/रोमांस
समय: 2 घंटे 24 मिनट

‘किसी का भाई किसी की जान’ की कहानी
इस फिल्म की कहानी तीन भाई-बहनों पर आधारित है जो अपने बड़े भाई (सलमान खान) की शादी का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन बड़े भाई यानी सलमान का तो शादी का इरादा ही नहीं हैं और उसकी उम्र भी बढ़ती जा रही है। फिर आख़िरकार भाई की जिंदगी में प्यार आ ही जाता है, जो है एक्ट्रेस पूजा हेगड़े। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि असल जिंदगी में तो नहीं लेकिन क्या फिल्म में ही सलमान खान का प्यार शादी के मुकाम तक पहुँच सकेगा।

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म’ किसी का भाई किसी की जान’ ईद से एक दिन पहले यानी आज रिलीज़ हो गई है। इस फिल्म का निर्माण सलमान खान ने खुद अपने बैनर तले किया है। शुरुआती समय में ये फिल्म एक्शन, इमोशन, रोमांस और कॉमेडी से भरपूर बताई जा रही थी। कहा जा रहा था कि ये फिल्म पूरी तरह फैमली एंटरटेनमेंट होगी मतलब पैसा वसूल। इस फिल्म के जरिए सलमान खान को लंबे समय के बाद बड़े परदे पर देखा जाएगा, जो भाईजान के फैन्स के लिए एक बड़ी ट्रीट होगी। लेकिन किसी का भाई किसी की जान के एडवांस टिकट बुकिंग स्टेटस को देखकर तो यह साबित हो रहा है कि इस फिल्म के लिए लोगों में कुछ खास उत्साह देखने को नहीं मिल रहा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग की हालत इतनी खराब है कि यह रणबीर कपूर की एवरेज मूवी तू झूठी मैं मक्कार से भी पीछे नजर आ रही है। इससे यह साबित हो रहा है कि यह मूवी उन उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाएगी।

हाल ही में फिल्म क्रिटिक उमैर संधू ने ‘किसी का भाई किसी जान’ का फर्स्ट रिव्यू अपने ट्विटर हैंडल पर जारी किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि, ‘किसी का भाई किसी की जान एक बिना सर-पैर की एंटरटेनमेंट फैमिली फिल्म है। किसी का भाई किसी की जान एक बोरिंग फैमिली फिल्म है जो सलमान खान की स्टार पावर का फायदा उठाती है। स्क्रीनप्ले और कहानी पूरी तरह बेकार है! गाने और भी खराब हैं। पूजा हेगड़े भी फिल्म में कुछ एक्टिंग नहीं कर रही है।’

हालांकि, कई ट्रेड पंडित मान रहे हैं कि फिल्म किसी का भाई किसी की जान ईद के दिन बम्पर कमाई करेगी। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी ट्वीट के जरिए कहा है कि ईद के दिन किसी का भाई किसी की जान की कमाई चौंकाने वाली रहेगी।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full