OMG! सलमान खान ने क्यों नहीं की शादी? पिता सलीम खान ने खोला राज, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों ब्लॉक बस्टर फिल्म टाइगर 3 को लेकर सूर्खियों में हैं. वहीं सलमान अपनी शादी को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं. सलमान को फिल्म इंडस्ट्री का मोस्टर बैचलर सुपरस्टार कहा जाता है. हालांकि बी-टाउन की कई खूबसूरत हसीनाओं के साथ

By Sakshi Pandey · 19/11/2023

Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों ब्लॉक बस्टर फिल्म टाइगर 3 को लेकर सूर्खियों में हैं. वहीं सलमान अपनी शादी को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं. सलमान को फिल्म इंडस्ट्री का मोस्टर बैचलर सुपरस्टार कहा जाता है. हालांकि बी-टाउन की कई खूबसूरत हसीनाओं के साथ रिलेशनशिप में रहने के बावजूद सलमान आज भी कुवांरे हैं. ऐसे में सलमान के पिता सलीम खान ने शादी ना करने के राज का पर्दाफाश कर दिया है.

सलीम खान ने बताई वजह

आमतौर पर शादी का जिक्र आते ही सलमान बात बदल देते हैं. मगर सलमान के पिता सलीम खान ऐसे बिल्कुल नहीं है. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब सलीम खान से पूछा गया कि सलमान आखिर शादी क्यों नहीं कर रहे हैं. तो इसके जवाब में सलीम ने कहा, शादी ना करने के लिए सलमान खुद जिम्मेदार हैं.

सलीम खान का कहना था कि, सलमान को जिस भी लड़की से प्यार होता है. उसमें वो अपनी मां को खोजने लगते हैं. इससे होता ये है कि वो लड़की सलमान को छोड़कर चली जाती है और इसी चक्कर में सलमान आज भी कुवांरे हैं.

सलमान के लव अफेयर्स

बॉलीवुड के दबंग खान ने बेशक शादी नहीं की है. मगर आशिकी के मामले में भाईजान किसी से पीछे नहीं है. सलमान का नाम बॉलीवुड की कई खूबसूरत हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है. जहां सलमान और ऐश्वर्या की लव स्टोरी बी-टाउन में काफी पॉपुलर है. तो वहीं सलमान खान और कैटरीना कैफ के प्यार के किस्से भी किसी से छिपे नहीं है. हालांकि इसके बावजूद 57 साल के सलमान कुवांरे हैं.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full