Salman Khan: फिल्म फेयर के मंच पर सलमान खान ने अवॉर्ड शोज को किया एक्सपोज, कहा- ऐसे अवॉर्ड से बड़ा है फैंस का रिवॉर्ड
Salman Khan: फिल्म फेयर अवॉर्ड्स को इंडस्ट्री के सबसे प्रतिष्ठित पुरुस्कारों में गिना जाता है. वहीं फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार फिल्म फेयर अवॉर्ड पाने की चाहते रखते हैं. हालांकि बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) फिल्म फेयर जैसे तमाम खिताबों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. यही नही
Salman Khan: फिल्म फेयर अवॉर्ड्स को इंडस्ट्री के सबसे प्रतिष्ठित पुरुस्कारों में गिना जाता है. वहीं फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार फिल्म फेयर अवॉर्ड पाने की चाहते रखते हैं. हालांकि बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) फिल्म फेयर जैसे तमाम खिताबों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. यही नहीं दबंग खान ने फिल्म फेयर में ही खड़े होकर इस बात पर अपनी राय रखी है.
दरअसल सलमान खान ने कुछ समय पहले फिल्म फेयर अवॉर्ड में शिरकत की थी. इस दौरान सलमान को स्टेज पर आकर अवॉर्ड के बारे में कुछ बोलने को कहा गया था. जिसके बाद सलमान के भाषण ने अवॉर्ड फंक्शन में बैठे ऑडियन्स को भी हैरान कर दिया था. इस दौरान सलमान ने कहा कि, इतने सारे अवॉर्ड हैं. ऐसे में अवॉर्ड्स के अस्तित्व पर सवाल उठने लगे हैं. इसके चलते अवॉर्ड्स का महत्व कहीं खो गया है. ज्यादातर अवॉर्ड करीबियों को दिए जाते हैं.
सलमान ने आगे कहा कि, मैंने कभी भी अवॉर्ड्स में दिलचस्पी नहीं दिखाई. हां मुझे रिवॉर्ड्स लेने पसंद हैं और मेरे लिए मेरे फैंस का प्यार ही दुनिया का सबसे बड़ा रिवॉर्ड है. हालांकि मुझे फिल्म फेयर अवॉर्ड से कोई परेशानी नहीं है. वहीं फिल्म फेयर अवॉर्ड की ट्रॉफी पर बात करते हुए सलमान ने कहा कि, ये ब्लैक लेडी एक बार मेरे हाथ में भी आई थीं. मैंने शाहरुख के साथ एक फिल्म की थी और शाहरुख के कहने पर मुझे स्टेज पर जाना पड़ा था. जिसके चलते मुझे इन्हें जबरदस्ती लेना पड़ा था. इसके बाद मैंने सभी से कह दिया था कि अब मैं जब भी यहां आऊंगा अवॉर्ड लेने तो बिल्कुल नहीं आऊंगा.
ये भी पढ़ें – नहीं रहीं डायरेक्टर यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा, 85 की उम्र में ली आखिरी सांस
बता दें कि, इससे पहले भी सलमान खान ने 1997 में फिल्म फेयर अवॉर्ड पर बात करते हुए कहा था कि, जिन लोगों को खुद पर विश्वास नहीं होता, वहीं अवॉर्ड लेने जाते हैं. इसीलिए मुझे अवॉर्ड में कोई दिलचस्पी नहीं है. हां अगर मुझे राष्ट्रीय सम्मान मिलेगा तो मैं उसे जरूर लेना चाहूंगा. लेकिन जो मैगजीन जो स्टार्स के इंटरव्यू की वजह से चलती है. वही मैगजीन आपको बुलाकर कहती है कि आप यहां परफॉर्म करिए तो हम आपको अवॉर्ड देंगे. ये कहां तक सही है.
फिल्म फेयर के मंच पर सलमान का ये भाषण सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहा है. वहीं भाई जान के फैंस भी इस जवाब की काफी सराहना कर रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स के अनुसार सलमान ने अवॉर्ड शोज की हिप्पोक्रेसी को दर्शकों के सामने ला दिया है.