KKBKKJ: फिल्म की रिलीजिंग से पहले सलमान ने कैंसिल की स्क्रीनिंग, वजह जानने के बाद फैंस ने की भाई जान की तारीफ

Salman Khan: बॉलीवुड की मच अवेटेड फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है. हालांकि फिल्म की रिलीजिंग से पहले सलमान (Salman Khan) ने एक शॉकिंग डिसीजन लिया है. जिससे ना सिर्फ दबंग खान के फैंस काफी खुश हैं बल्कि कई सेलेब्स भी भाई जान की काफी तारीफ कर [...]

By Sakshi Pandey · 21/4/2023

Salman Khan: बॉलीवुड की मच अवेटेड फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है. हालांकि फिल्म की रिलीजिंग से पहले सलमान (Salman Khan) ने एक शॉकिंग डिसीजन लिया है. जिससे ना सिर्फ दबंग खान के फैंस काफी खुश हैं बल्कि कई सेलेब्स भी भाई जान की काफी तारीफ कर रहे हैं.

दरअसल फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के मेकर्स ने रिलीजिंग के एक दिन पहले फिल्म की स्क्रीनिंग रखी थी. जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलेब्रिटीज को भी इनवाइट किया गया था. हालांकि स्क्रीनिंग शुरु होने के कुछ घंटों पहले ही सलमान ने इसे कैंसिल कर दिया. सलमान का ये फैसला फैंस के साथ-साथ सेलिब्रिटीज को भी काफी शॉकिंग लगा. मगर इसकी वजह जानने के बाद सभी ने भाई जान के फैसले का समर्थन किया.

बता दें कि, गुरुवार की सुबह यश चौपड़ा की पत्नी पामेला चौपड़ा की मृत्यु से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई थी. जिसके बाद कई कलाकारों ने पामेला को श्रद्धांजलि अर्पित की थी. इसी कड़ी में गुरुवार की शाम को सलमान खान ने भी अपनी अपकमिंग मूवी ‘किसी का भाई किसी की जान’ की स्क्रीनिंग कैंसिल कर दी थी. ऐसे में फिल्म को स्क्रीनिंग के बिना ईद के एक दिन पहले 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें – Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Review: फेल होती हुई नजर आ रही सलमान की मेहनत, नहीं है फिल्म में दम

गौरतलब है कि, यशराज फिल्म्स के बैनर तले सलमान ने कई सपुरहिट फिल्में दी हैं. वहीं सलमान की फेमस टाइगर सीरीज भी इसी प्रोडक्शन हाउस का हिस्सा है. ऐसे में ‘टाइगर’ और ‘टाइगर जिंदा है’ जैसी ब्लॉक बस्टर फिल्में देने के बाद सलमान खान और कैटरीना कैफ ‘टाइगर 3’ पर भी काम कर रहे हैं. मनीष शर्मा के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘टाइगर 3’ का दर्शक बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं खबरों की मानें तो सलमान और कैटरीना के अलावा फिल्म में शाहरुख खान भी पठान की भूमिका में पर्दे पर नजर आ सकते हैं.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full