सलमान खान ने रेस्टोरेंट मालिकों को दी चेतावनी, बोले- ‘दाम मत बढ़ाना, वरना तुकाराम मुंढे को भेज दूंगा!’

सलमान खान ने बांद्रा के एक नए कैफे की पोस्ट शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज में दाम न बढ़ाने, क्वालिटी और हाइजीन बनाए रखने की हिदायत दी। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि ऐसा नहीं हुआ तो तुकाराम मुंढे को भेज देंगे।

By ·

सलमान खान ने कैफे को दी मजेदार ‘धमकी’, बोले- दाम मत बढ़ाना, वरना तुकाराम मुंढे को भेज दूंगा

बॉलीवुड के दबंग स्टार Salman Khan एक बार फिर अपने मजेदार अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। इस बार मामला उनकी किसी फिल्म या शूटिंग से नहीं, बल्कि मुंबई के बांद्रा में खुले एक नए कैफे से जुड़ा है। सलमान ने अपनी दोस्त सृष्टि सावनी के नए कैफे ‘द टक शॉप एट सेवियोज’ का वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और मजाकिया अंदाज में कैफे को कुछ हिदायतें भी दे डालीं।

सलमान ने कैफे से अपनी कॉफी रिफिल करने की गुजारिश करते हुए लिखा कि कीमतें मत बढ़ाना, क्वालिटी बरकरार रखना और साफ-सफाई का खास ध्यान रखना। इसके बाद उन्होंने मजाक में कहा कि अगर हाइजीन मेंटेन नहीं हुई तो वह ‘उन्हें’ भेज देंगे। हालांकि, सलमान ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा महाराष्ट्र FDA कमिश्नर Tukaram Mundhe की ओर माना जा रहा है।

सलमान की पोस्ट में लिखा था, “Refill my coffee ya please. Price mat badhana, quality maintain karna. Hygiene maintained or I will send HIM and it's done sis.” उनके इस अंदाज ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया। खास बात यह रही कि उन्होंने अपने चर्चित ‘It’s done, bro’ अंदाज को बदलकर ‘It’s done, sis’ कर दिया।

क्यों चर्चा में हैं तुकाराम मुंढे?

तुकाराम मुंढे 26 मई 2026 को महाराष्ट्र FDA कमिश्नर बने थे। उनके नेतृत्व में राज्यभर में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच और कार्रवाई तेज हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके कार्यकाल के शुरुआती दो महीनों में 3,000 से ज्यादा निरीक्षण किए गए और करीब 165 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए।

रेस्टोरेंट और होटल में स्वच्छता, खाद्य गुणवत्ता, मिलावट और लाइसेंस से जुड़े नियमों पर सख्ती के चलते मुंढे सोशल मीडिया पर भी चर्चा में हैं। इसी वजह से सलमान का ‘उन्हें भेज दूंगा’ वाला मजाक लोगों को खासा दिलचस्प लगा।

सलमान की यह पोस्ट एक तरफ दोस्त के नए बिजनेस के लिए समर्थन थी, तो दूसरी तरफ उन्होंने मजाकिया अंदाज में कैफे को कीमत, क्वालिटी और हाइजीन को लेकर संदेश भी दे दिया।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full