OMG! टाइगर 3 के बाद सलमान खान ने किया टाइगर 4 का एलान, वर्ल्ड कप के दौरान दिया बड़ा बयान, कहा – ‘इंतजार करो…’
Salman Khan: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) अपनी फिल्म टाइगर 3 को लेकर काफी चर्चा में हैं. सलमान और कैटरीना स्टारर ये फिल्म बड़े पर्दे पर शानदार कमाई करती नजर आ रही है. ऐसे में टाइगर 3 की कामयाबी से खुश होकर सलमान खान ने टाइगर फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म का भी एलान कर [...]
Salman Khan: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) अपनी फिल्म टाइगर 3 को लेकर काफी चर्चा में हैं. सलमान और कैटरीना स्टारर ये फिल्म बड़े पर्दे पर शानदार कमाई करती नजर आ रही है. ऐसे में टाइगर 3 की कामयाबी से खुश होकर सलमान खान ने टाइगर फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म का भी एलान कर दिया है.
कैटरीना ने की विराट की तारीफ
दरअसल वर्ल्ड कप 2023 के दौरान कैटरीना और सलमान अपनी फिल्म टाइगर 3 का प्रमोशन करते दिखाई दे रहे थे. ऐसे में विराट कोहली की तारीफ करते हुए कैटरीना ने कहा कि, विराट कोहली के अंदर लगन और जुनून भरपूर है. जब उन्होंने आरसीबी के लिए आईपीएल खेलना शुरु किया. तब से लेकर उनके अब तक के सफर और ग्राफ को देखिए.
सलमान ने किया टाइगर 4 का एलान
कैटरीना की बात को आगे बढ़ाते हुए सलमान ने भी विराट के साथ टाइगर फ्रेंचाइजी का ग्राफ दर्शकों के सामने रख दिया. इस दौरान सलमान ने कहा कि, आपने टाइगर 1 से लेकर टाइगर 3 का भी ग्राफ देखा ना और वह भी 57 पर. अब 60 पर टाइगर 4 का इंताजर करें. बता दें कि सलमान खान ने 57 साल की उम्र में टाइगर 3 जैसी एक्शन थ्रिलर मूवी में बेहतरीन एक्शन सीन देखकर सभी को चौंका दिया है. ऐसे में सलमान की बातों से साफ है कि अगले 2-3 साल में टाइगर 4 का भी एलान किया जा सकता है.
टाइगर 3 ने बनाया रिकॉर्ड
सलमान और कैटरीना की फिल्म टाइगर 3 ने 44.5 करोड़ के साथ बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग की थी. जिसके बाद टाइगर 3 की कमाई लगातार बढ़ती चली गई. हालांकि वर्ल्ड कप फाइनल के चलते फिल्म की कमाई में गिरावट भी दर्ज हुई. मगर इसके बावजूद महज आठ दिनों के भीतर फिल्म ने 230 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 300 करोड़ से भी ज्यादा हो चुका है.