Adipurush Movie: मई से होगा फिल्म ‘आदिपुरुष’ के प्रमोशनल इवेंट्स का आगाज, प्रमोशन्स में नजर नहीं आएंगे सैफ अली खान

Adipurush Movie: बॉक्स ऑफिस की अपकमिंग फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Adipurush Movie) काफी चर्चा में है. रामायण पर आधारित इस फिल्म में प्रभास और कृति सेनन लीड रोल निभा रहे हैं. वहीं फिल्म में सैफ अली खान रावण के किरदार में नजर आ रहे हैं. हालांकि शूटिंग के बाद सैफ फिल्म के प्रमोशन में हिस्सा

By Sakshi Pandey · 26/4/2023

Adipurush Movie: बॉक्स ऑफिस की अपकमिंग फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Adipurush Movie) काफी चर्चा में है. रामायण पर आधारित इस फिल्म में प्रभास और कृति सेनन लीड रोल निभा रहे हैं. वहीं फिल्म में सैफ अली खान रावण के किरदार में नजर आ रहे हैं. हालांकि शूटिंग के बाद सैफ फिल्म के प्रमोशन में हिस्सा नहीं लेने वाले हैं.

खबरों के अनुसार ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आदिपुरुष’ के प्रमोशनल इवेंट्स मई के महीने से शुरु हो जाएंगे. ऐसे में जहां फिल्म की सारी स्टार कास्ट प्रमोशन में जुट जाएगी. वहीं रावण का रोल निभाने वाले सैफ अली खान प्रमोशन में मौजूद नहीं रहेंगे.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, मई से बड़े पैमाने पर फिल्म का प्रमोशन शुरु कर दिया जाएगा. वहीं प्रमोशन में प्रभास को सेंटर में रखा जाएगा. क्योंकि फिल्म ‘आदिपुरुष’ में प्रभास भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं. ऐसे में सारे प्रमोशनल इवेंट्स प्रभास के ही ईर्द-गिर्द घूमेंगे. वहीं प्रभास ने भी मई में प्रमोशन की डेट्स फिक्स कर दी हैं.

वहीं दूसरी तरफ सैफ अली खान फिल्म के प्रमोशन में शिरकत नहीं करेंगे. दरअसल सैफ मई में पत्नी करीना कपूर खान, तैमूर और जहांगीर के साथ फैमिली वेकेशन्स पर जा रहे हैं. जिसके चलते सैफ प्रमोशन में नहीं नजर आएंगे. मगर जानकारों की मानें तो रावण के किरदार से जुड़े कॉन्ट्रोवर्शियल सवालों को अवॉयड करने के लिए सैफ को प्रमोशन से दूर रखा गया है.

ये भी पढे़ं – Nawazuddin Siddhiqui: नवाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ फिर से दर्ज हुई पुलिस कंप्लेंट, जानें क्या है पूरा मामला

गौरतलब है कि, फिल्म ‘आदिपुरुष’ में बाहुबली फेम प्रभास और बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन लीड रोल निभाएंगे. वहीं फिल्म 16 जून को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि रामायण की नए रीमेक में प्रभास और कृति की जोड़ी को लोग कितना पसंद करते हैं.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full