Singham Again! सिंघम अगेन में अजय देवगन का फर्स्ट लुक आया सामने, शेर की तरह दहाड़ता दिखा बाजीराव सिंघम, देखें Photo

Singham Again: अजय देवगन की फिल्म सिंघम 2011 में रिलीज हुई थी. रिलीजिंग के कुछ ही समय में फिल्म दर्शकों की फेवरेट बन गई. अजय देवगन की ये फैन फॉलोइंग 2014 में सिंघम रिटर्न्स के साथ और भी ज्यादा बढ़ गई थी. वहीं अब सिंघम फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म सिंघम अगेन भी बड़े पर्दे पर [...]

By Sakshi Pandey · 21/11/2023

Singham Again: अजय देवगन की फिल्म सिंघम 2011 में रिलीज हुई थी. रिलीजिंग के कुछ ही समय में फिल्म दर्शकों की फेवरेट बन गई. अजय देवगन की ये फैन फॉलोइंग 2014 में सिंघम रिटर्न्स के साथ और भी ज्यादा बढ़ गई थी. वहीं अब सिंघम फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म सिंघम अगेन भी बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है. Singham Again के मेकर्स पहले ही दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और टाइगर श्रॉफ का फर्स्ट लुक शेयर कर चुके हैं. इसी कड़ी में अजय देवगन का पहला लुक भी रिलीज कर दिया गया है.

बाजीराव सिंघम की वापसी

सिंघम अगेन के निर्देशक रोहित शेट्टी ने मंगलवार की सुबह अजय देवगन का फर्स्ट लुक शेयर किया है. रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सिंघम अगेन में अजय देवगन का अवतार दिखाया है. इस पोस्टर में अजय देवगन बोल्ड और खूंखार दिखाई दे रहे हैं. अजय देवगन के आधे चेहरे पर शेर की झलक देखी जा सकती है. वहीं गुस्से में दहाड़ते हुए अजय के इस लुक ने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए रोहित शेट्टी ने कैप्शन में लिखा- “शेर आतंक मचाता है, और जख्मी शेर तबाही! सभी का पसंदीदा पुलिस अफसर बाजीराव सिंघम वापस आ चुका है…सिंघम अगेन…”

सिंघम अगेन

सिंघम फ्रेंचाइजी को बॉक्स ऑफिस की सुपरहिट फिल्मों में गिना जाता है. सिंघम 2011 में रिलीज हुई थी. जिसे दर्शकों का काफी प्यार मिला था. वहीं 2014 में सिंघम अगेन को भी लोगों ने काफी पसंद किया था. इस फिल्म में अजय देवगन के अपोसिट करीना कपूर खान को कास्ट किया गया था. ऐसे में सिंघम अगेन में बी-टाउन के कई सितारे नजर आएंगे. इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ और करीना कपूर खान लीड रोल अदा करेंगे.  

ये भी पढ़ें – शमी को लगाया गले…तो रोहित और विराट की थपथपाई पीठ, टीम के ड्रसिंग रुम से पीएम मोदी ने शेयर किया Video, भावुक हुए दर्शक

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full