Shah Rukh Khan को बेटी Suhana के BF के लिए गिफ्ट चुनने से होती है नफरत, एक्टर ने खुद किया था खुलासा

एक बार एक्टर शाहरुख खान ने अमेरिकन टीवी होस्ट डेविड लेटरमैन के शो में खुलासा किया था कि उन्हें अपनी बेटी सुहाना खान के बॉयफ्रेंड के लिए गिफ्ट चुनने से नफरत होती है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं Shahrukh Khan : बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ( Shahrukh Khan ) जितने उम्दा एक्टर हैं,

By Shaikh Almina · 10/8/2023

एक बार एक्टर शाहरुख खान ने अमेरिकन टीवी होस्ट डेविड लेटरमैन के शो में खुलासा किया था कि उन्हें अपनी बेटी सुहाना खान के बॉयफ्रेंड के लिए गिफ्ट चुनने से नफरत होती है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं

Shahrukh Khan : बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ( Shahrukh Khan ) जितने उम्दा एक्टर हैं, उतने ही अच्छे एक पिता भी हैं, जो अपने तीनों बच्चों आर्यन खान, सुहाना खान ( Suhana Khan ) और अबराम के साथ अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं। वह उनकी प्रॉब्लम्स को दूर करने में उनकी हमेशा से मदद भी करते हैं। हालांकि, एक बार एक्टर ने अपने बच्चों से जुड़ी उस बात का खुलासा किया था, जिससे वह बहुत नफरत करते हैं।

इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है, जिसमें शाहरुख खान अमेरिकन टीवी होस्ट डेविड लेटरमैन के टॉक शो में उनसे बात करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान, उन्होंने अपने बच्चों संग अपनी बॉन्डिंग के बारे में बात की। शाहरुख खान ने बताया कि वह अपने सभी बच्चों से बेहद जुड़े हुए हैं।

वह अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद उनके साथ समय बिताना नहीं भूलते हैं और उनकी सभी प्रॉब्लम्स का सॉल्यूशन ढूंढने में भी मदद करते हैं, लेकिन जब बात उनकी ‘बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड’ की समस्या की आती है, तो उन्हें इससे नफरत होती है।

शाहरुख ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह अपने बच्चों से उस इंसान को जाने देने, छोड़ देने के लिए कहना चाहते हैं, लेकिन वह ऐसा नहीं कह सकते है। बल्कि उन्हें खुश करने के लिए अच्छी बातें बताते हैं। उनका कहना है कि उन्हें अपनी बेटी सुहाना को रिलेशनशिप के बारे में समझाना उन्हें पसंद नहीं है।

https://www.instagram.com/reel/CvC5KvZrdQv/?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

वीडियो में हम देख सकते हैं कि शाहरुख खान, सुहाना को किसी लड़के को डेट न करने के बारे में कहना चाहते हैं, लेकिन वह ऐसा नहीं करते। वह उनसे कहना चाहते हैं कि ‘वह लड़का अच्छा नहीं है’, लेकिन वह ऐसा नहीं कहते।

एक्टर ने आगे कहा कि उनके लिए सबसे खराब काम अपनी बेटी के बॉयफ्रेंड के लिए गिफ्ट चुनना है। शो में शाहरुख ने सुहाना की लाइन बोलते हुए कहा, “पापा आपको क्या लगता है उसे क्या पसंद आएगा?” इस पर होस्ट के साथ-साथ वहां मौजूद सभी लोग भी हसंने लगे थे।

खैर, इस समय सुहाना अपनी डेब्यू फिल्म ‘द आर्चीज’ का रिलीज होने का इंतजार कर रही हैं। इस बीच, ऐसी खबरें हैं कि सुहाना खान कथित तौर पर अमिताभ बच्चन के नाती और श्वेता बच्चन के बेटे अगस्त्य नंदा को डेट कर रही हैं। हालांकि, इसका कोई सबूत नहीं है। दरअसल, अगस्त्य और सुहाना ‘द आर्चीज़’ में एक साथ नज़र आएंगे। यह फिल्म इसी साल नवंबर में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।

वहीं, शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ के लिए तैयारी कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ साउथ एक्ट्रेस नयनतारा मुख्य भूमिका में हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full