उर्वशी रौतेला के दीवाने हुए रविन्द्र जडेजा, कही ऐसी बात कि हर कोई हो गया हैरान

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) अपनी खूबसूरती के जरिए हर किसी को दीवाना बना लेती हैं। अब इस मामले में भारतीय क्रिकेट टीम के क्रिकेटर भी नहीं बचे हैं। पिछले काफी समय से उर्वशी का नाम क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ जोड़ा जा रहा है। लेकिन अब उर्वशी इसलिए सुर्खियों में हैं

By Aayushi Sharma · 19/4/2023

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) अपनी खूबसूरती के जरिए हर किसी को दीवाना बना लेती हैं। अब इस मामले में भारतीय क्रिकेट टीम के क्रिकेटर भी नहीं बचे हैं। पिछले काफी समय से उर्वशी का नाम क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ जोड़ा जा रहा है। लेकिन अब उर्वशी इसलिए सुर्खियों में हैं क्योंकि क्रिकेटर रवींद्र जडेजा ने उन्हें बॉलीवुड की सबसे सेक्सी एक्ट्रेस बता दिया है।

अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर उर्वशी के दुनिया भर में बहुत फैंस हैं। लेकिन इस बार रविंद्र जडेजा के कमेंट ने उनकी पॉपुलैरिटी में इजाफा कर दिया है। हाल ही में जब एक इंटरव्यू के दौरान रविन्द्र जडेजा से यह पूछा गया कि, उन्हें सबसे सेक्सी एक्ट्रेस कौन लगती हैं? तो इसके जवाब में रविंद्र जडेजा ने उर्वशी रौतेला का नाम लिया है। तभी से क्रिकेटर और एक्ट्रेस दोनों के फैन्स इस इंटरव्यू को लेकर खूब चर्चा कर रहे हैं।

वहीं एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्वशी इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में बिज़ी हैं। वह जल्द ही हॉलीवुड प्रोजेक्ट में भी नजर आने वाली हैं। उन्हें ‘365 डेज’ स्टार मिशेल मोरोन के साथ देखा जाएगा। इसके अलावा उर्वशी बहुत जल्द बॉलीवुड में रणदीप हुड्डा के साथ फिल्म इंस्पेक्टर अविनाश में नजर आएंगी। साथ ही उर्वशी थ्रिलर फिल्म ‘ब्लैक रोज’ में भी दिखाई देंगी। वह साउथ की फिल्म ‘थिरुट्टू पायले 2’ के हिंदी रीमेक में भी काम करती नजर आएंगी।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full