Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना ने साइन की चौथी हिन्दी फिल्म, नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले इस अभिनेता के साथ शेयर करेंगी स्क्रीन

Rashmika Mandanna: साउथ फिल्मों से अपने करियर की शुरूआत करने वाली रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने बॉलीवुड में भी अपनी एक खास जगह बना ली है. वहीं अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म पुष्पा में श्रीवल्ली का किरदार निभाने से लेकर सामे गाने पर डांस करके रश्मिका ने लाखों लोगों का दिल जीत

By Sakshi Pandey · 2/5/2023

Rashmika Mandanna: साउथ फिल्मों से अपने करियर की शुरूआत करने वाली रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने बॉलीवुड में भी अपनी एक खास जगह बना ली है. वहीं अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म पुष्पा में श्रीवल्ली का किरदार निभाने से लेकर सामे गाने पर डांस करके रश्मिका ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया था. जिसके चलते रश्मिका को नेशनल क्रश का भी टैग मिल गया था. वहीं रश्मिका ने बॉलीवुड में एक और फिल्म साइन कर ली है.

दरअसल रश्मिका मंदाना तीन बड़ी हिन्दी फिल्मों का हिस्स बन चुकी हैं. वहीं रश्मिका ने नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले एक्टर के साथ अपनी चौथी फिल्म भी साइन कर ली है. रश्मिका ने अमिताभ बच्चन की फिल्म गुडबाय से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. जिसके बाद रश्मिका सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म मिशन मंजू में नजर आई थीं. वहीं रश्मिका की अगली फिल्म एनिमल इसी साल के अंत में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में ब्रह्मास्त्र एक्टर रणबीर कपूर रश्मिका के अपोसिट रोल निभाएंगे.

इसी कड़ी में खबरों की मानें तो, रश्मिका ने नेशनल अवॉर्ड विनिंग स्टार विक्की कौशल के साथ अपनी चौथी फिल्म साइन कर ली है. लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म का नाम छावा है. फिल्म छावा छत्रपति शिवाजी महाराज के बड़े बेटे संभाजी महाराज की जीवनी पर आधारित होगी. इस फिल्म में विक्की कौशल संभाजी और रश्मिका संभाजी की पत्नी येशुबाई भोंसले का किरदार अदा करेंगी.

ये भी पढ़ें – Salman Khan: औरतों पर हाथ उठाने के सवाल पर बोले सलमान खान, नाम लिए बिना ऐश्वर्या राय पर साधा निशाना, देखें वीडियो

रश्मिका की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो, रश्मिका जल्दी ही फिल्म पुष्पा के अगले सीक्वेल में अल्लू अर्जुन के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी. ऐसे में रश्मिका के फैंस को पुष्पा 2 का बेहद बेसब्री से इंतजार है. वहीं रश्मिका की अपकमिंग फिल्म एनिमल भी इसी साल में रिलीज होगी.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full