कानूनी पचड़े में फंसे ‘DJ वाले बाबू’ बादशाह, अश्लील शब्दों के साथ किया था ‘भोलेनाथ’ नाम का इस्तेमाल
रैपर बादशाह सिंह वैसे तो हर बार अपने सॉन्ग्स के हिट होने को लेकर चर्चा में बने रहते हैं लेकिन इस बार वह अपने नए गाने के को लेकर कानूनी मुश्किलों में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल इसी साल रिलीज हुए उनके गाने ‘सनक' को लेकर यह विवाद हो रहा है। इस गाने [...]
रैपर बादशाह सिंह वैसे तो हर बार अपने सॉन्ग्स के हिट होने को लेकर चर्चा में बने रहते हैं लेकिन इस बार वह अपने नए गाने के को लेकर कानूनी मुश्किलों में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल इसी साल रिलीज हुए उनके गाने ‘सनक’ को लेकर यह विवाद हो रहा है। इस गाने में बादशाह ने हिंदू देवता के खिलाफ गलत शब्द का इस्तेमाल किया था, जिसे लेकर अब वह मुश्किल में फंस गए हैं। बादशाह के ‘सनक’ गाने के खिलाफ जमकर विरोध देखने को मिला है और साथ ही रैपर के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई गई है। अब इसे लेकर बादशाह ने माफ़ी मांगी है।
‘डीजे वाले बाबू’ और ‘अभी तो पार्टी शुरू हुई है’ जैसे मशहूर पार्टी सॉन्ग्स गाने वाले बादशाह ने अपने ‘सनक’ सॉन्ग में गलत तरह से भोलेनाथ के नाम का इस्तेमाल किया था। इसे लेकर इंदौर के ‘परशुराम सेना’ नाम के संगठन ने आपत्ति जताई है। साथ ही उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के पुजारियों और भक्तों ने भी इस गाने में महादेव के नाम का इस्तेमाल करने पर आपत्ति जताई और बादशाह को तय समय में गाना हटाने और माफी मांगने के लिए कहा था।
रैपर ने मांगी माफ़ी
अब बादशाह ने अपनी इस गलती की माफ़ी मांगी है। तमाम विवाद के बाद बादशाह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर कहा कि, ‘मैं गलती से भी किसी की भी भावनाओ को आहत करना नहीं चाहता हूं। मेरी जानकारी में आया कि मेरी हालिया रिलीज में से एक सनक ने कुछ लोगों की भावनाएं आहत की हैं। मैं कभी भी जानबूझकर या अनजाने में किसी को ठेस नहीं पहुंचाऊंगा ‘मैं अपनी आर्टिस्टिक क्रिएशन और म्यूजिकल कंपोजीशन को बहुत ईमानदारी के साथ आप तक पहुंचाता हूं। हाल में हुई घटना के बाद मैंने इस बारे में ठोस कदम उठाते हुए अपने गानों के कुछ हिस्सों को बदला है और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नए वर्जन के साथ पुराने वर्जन को बदल दिया है, ताकि कोई और इससे आहत न हो।’
बदलाव में कुछ दिन का समय लगेगा
बादशाह ने आगे कहा, ‘बदलाव की प्रक्रिया में कुछ दिन लगते हैं और ये बदलाव सभी प्लेटफॉर्म पर दिखाई देगा। मैं सभी से इस अवधि के दौरान धैर्य रखने का अनुरोध करता हूं। मैं विनम्रतापूर्वक उन लोगों से क्षमा मांगता हूं, जिन्हें मैंने अनजाने में चोट पहुंचाई है। मेरे प्रशंसक मेरे आधार हैं। मैं उन्हें हमेशा सर्वोच्च सम्मान और असीम स्नेह के साथ रखूंगा।’
बादशाह अब तक कई बॉलीवुड फिल्मों में अपने सॉन्ग्स के जरिए धूम मचा चुके हैं। वह बतौर जज कई रियलिटी शो में भी नजर आए हैं। बादशाह के हिट गानों की लिस्ट में ‘पानी पानी’, ‘गर्मी’, ‘बचपन का प्यार’, ‘अंख लड़ जाए’ और ‘काला चश्मा’ जैसे और भी ढेरों गाने शामिल हैं।