Exclusive: कॉफी विद करण में हुई काजोल और रानी मुखर्जी की एंट्री, शो के प्रोमो ने मचाया धमाल, फैंस बोले – कुछ कुछ होता है…

KWK 8: छोटे पर्दे का मशहूर शो कॉफी विद करण सीजन 8 (KWK 8) दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. शो के पिछले एपिसोड्स को फैंस का खूब प्यार मिला है. वहीं अब शो के अपकमिंग एपिसोड में ऑडियन्स को डबल एंटरटेनमेंट मिलने वाला है. इस शो में बॉलीवुड की दो खूबसूरत हसीनाएं रानी [...]

By Sakshi Pandey · 27/11/2023

KWK 8: छोटे पर्दे का मशहूर शो कॉफी विद करण सीजन 8 (KWK 8) दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. शो के पिछले एपिसोड्स को फैंस का खूब प्यार मिला है. वहीं अब शो के अपकमिंग एपिसोड में ऑडियन्स को डबल एंटरटेनमेंट मिलने वाला है. इस शो में बॉलीवुड की दो खूबसूरत हसीनाएं रानी मुखर्जी और काजोल स्टेज शेयर करती नजर आएंगी.

करण जौहर ने रिलीज किया प्रोमो

शो के होस्ट करण जौहर ने हाल ही में शो के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है. जिसमें काजोल और रानी की धमाकेदार एंट्री देखने को मिल रही है. वहीं करण जौहर की ब्लॉक बस्टर फिल्म कुछ कुछ होता है की दोनों को-स्टार्स को एक-साथ देखकर फैंस का उत्साह भी दोगुना हो गया है. प्रोमो शेयर करते हुए करण ने कैप्शन में लिखा, मेरी दोनों लीड लेडीज काजोल और रानी मुखर्जी को कॉफी विद करण के काउच पर बिठाने का हमारा प्रयास सफल हो गया है. पुरानी यादें ताजा होने वाली हैं!!! इसी के साथ करण ने दिल वाला इमोजी भी लगाया है.

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

कब रिलीज होगा शो

कॉफी विद करण का ये एपिसोड अपकमिंग वीकेंड पर 30 नवंबर के दिन ऑन एयर किया जाएगा. ऐसे में फैंस भी रानी और काजोल की मस्ती देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. वहीं डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर भी आप इस एपिसोड को 30 नवंबर के दिन 12 बजे से देख सकते हैं.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full