Exclusive: ऐसे हुई थी रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की पहली मुलाकात, मणिपुर में आज शादी रचाएंगे दोनों कपल्स
Randeep Hooda: बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) को लोग हाईवे और सरबजीत जैसी फिल्मों के लिए याद करते हैं. रणदीप ने पर्दे पर अपनी एक खास पहचान बनाई है. वहीं रणदीप अपने लॉन्ग टाइम लेडी लव लिन लैशराम के साथ आज सात फेरे लेने वाले हैं. ऐसे में शादी के पहले रणदीप ने लिन [...
Randeep Hooda: बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) को लोग हाईवे और सरबजीत जैसी फिल्मों के लिए याद करते हैं. रणदीप ने पर्दे पर अपनी एक खास पहचान बनाई है. वहीं रणदीप अपने लॉन्ग टाइम लेडी लव लिन लैशराम के साथ आज सात फेरे लेने वाले हैं. ऐसे में शादी के पहले रणदीप ने लिन के साथ अपनी पहली मुलाकात का किस्सा साझा किया है.
मणिपुर में होगी शादी
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम मणिपुर की राजधानी इंफाल में वहीं के रीति-रिवाजों के अनुसार शादी करेंगे. ऐसे मणिपुरी कल्चर को लेकर रणदीप काफी एक्साइटेड हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रणदीप ने बताया कि, “मेरे हिसाब से दुल्हन की परंपराओं के अनुसार शादी करना काफी सम्मानजनक बात है. हालांकि मैंने सुना है कि मैतई समुदाय में प्रेम विवाह होने पर दुल्हे को काफी देर तक बैठना पड़ता है. लेकिन मैं शादी के समारोह और परंपराओं की प्रतीक्षा कर रहा हूं. मैं अपने जीवन साथी के संस्कारों का भी अनुभव करना चाहता हूं. इसलिए मैं यहां हूं.”
रणदीप और लिन की पहली मुलाकात
लिन लैशराम से पहली मुलाकात का जिक्र करते हुए रणदीप हुड्डा ने बताया कि वो काफी पुराने दोस्त हैं. रणदीप ने कहा, “हमारी मुलाकात थिएटर में हुई थी और हम काफी लम्बे समय से एक-दूसरे के दोस्त थे. हमारे बीच दोस्ती का रिश्ता बेहद खास था. जोकि अब परिवार में बदलने जा रहा है.” वहीं लिन ने बताया कि, वो पहली बार रणदीप हुड्डा से नसीरुद्दीन शाह के थिएटर में मिली थीं. जहां रणदीप उनके सीनियर थे.
पूर्व और पश्चिम का संगम
शादी के बारे में बात करते हुए रणदीप हुड्डा कहते हैं कि, “मैं वास्तव में इसका इंतजार कर रहा हूं और उम्मीद करता हूं कि सब कुछ ठीक हो जाएगा. मैं हमारे सुखद भविष्य, ढेर सारे बच्चे और ढेर सारी प्रचुरता के लिए प्रार्थना कर रहा हूं. हां ये पूर्व और पश्चिम के मिलन जैसा है. ये पारंपरिक या सांस्कृतिक आदान-प्रदान की तरह है.”