रणबीर ने सबके सामने उठाई पत्नी आलिया की चप्पल, लोग बोलें- मर्द सिर्फ अपनी पसंदीदा औरत की….

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट इंडस्ट्री के सबसे धांसू कपल्स में से एक हैं। वह हर किसी के ख़ुशी और गम दोनों में शामिल होते हैं। हाल ही में आलिया और रणबीर को आदित्य चोपड़ा पर देखा गया। दरअसल, दो दिन पहले ही डायरेक्टर यश चोपड़ा की पत्नी और आदित्य चोपड़ा की [...]

By Aayushi Sharma · 22/4/2023

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट इंडस्ट्री के सबसे धांसू कपल्स में से एक हैं। वह हर किसी के ख़ुशी और गम दोनों में शामिल होते हैं। हाल ही में आलिया और रणबीर को आदित्य चोपड़ा पर देखा गया। दरअसल, दो दिन पहले ही डायरेक्टर यश चोपड़ा की पत्नी और आदित्य चोपड़ा की माँ पामेला चोपड़ा का निधन हो गया। इसलिए आलिया और रणबीर भी देर शाम उनके घर पहुंचे। इस दौरान रणबीर ने ऐसी हरकत कर दी, जिसके कारण अब वो ट्रोलिंग का शिकार हो गए हैं।

दरअसल आलिया और रणबीर पमेला चोपड़ा की प्रेयर मीट में पहुंचे थे। पहले आलिया ने घर के अंदर एंट्री ली। आलिया दरवाजे के बीच में ही अपनी चप्पल उतार कर अंदर चली गईं। ऐसे में पीछे से आए उनके पति रणबीर कपूर ने आलिया की चप्पल उठाकर अंदर साइड में रख दी, जिससे कि घर के अंदर जाने का रास्ता ब्लॉक ना हो। सोशल मीडिया पर रणबीर का आलिया के प्रति के प्यार काफी पसंद किया जा रहा है। कपल का ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया है सभी का दिल जीत रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

हालाँकि, कुछ लोग रणबीर को इसके लिए ट्रोल भी कर रहे हैं। ट्रोलर्स का कहना है कि रणबीर ने मंदिर के सामने चप्पल रख दी है। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। एक यूजर ने ट्रोल करते हुए लिखा, ‘आलिया ने मंदिर देखते ही चप्पल बाहर उतार दी थी। लेकिन रणबीर ने चप्पल उठाकर मंदिर के अंदर रख दी।’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘चोपड़ा परिवार को दरवाजे पर एक जूते रखने वाला रैक रखना चाहिए।’ एक और यूज़र ने लिखा, ‘वाइफ की चप्पल उठाना पब्लिसिटी से कम नहीं है और मंदिर के सामने रखना तो बहुत गलत बात है।’ कई यूज़र्स ने रणबीर की तारीफ़ करते हुए लिखा कि, ‘मर्द सिर्फ अपनी पसंदीदा औरत की चप्पल उठाते हैं। (पुरुष केवल अपने पसंदीदा व्यक्ति की देखभाल कर सकते हैं)’

बता दें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने पिछले साल अप्रैल में शादी की थी। फिर नवंबर में दोनों एक प्यारी से बेटी के माता-पिता बन गए। रणबीर और आलिया ने अपनी बेटी का नाम राहा रखा है। उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म ‘एनिमल’ में नजर आने वाले हैं। वहीं आलिया भट्ट जल्द रणवीर सिंह के साथ फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएंगी।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full