Rakhi Sawant: उर्फी जावेद पर पहली बार खुलकर बोलीं राखी सांवत, कहा- ‘जिस चीज पर मैं हाथ रखती हूं वो सोना बन जाती है’, देखें वीडियो

Rakhi Sawant: बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सांवत (Rakhi Sawant) और उर्फी जावेद को बी-टाउन की टॉप सेंसेशन्स में गिना जाता है. दोनों की शख्सियतें अपनी यूनीक ड्रेसिंग सेंस और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. यही कारण है कि उर्फी और राखी की फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है. हालांकि मीडिया में

By Sakshi Pandey · 1/5/2023

Rakhi Sawant: बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सांवत (Rakhi Sawant) और उर्फी जावेद को बी-टाउन की टॉप सेंसेशन्स में गिना जाता है. दोनों की शख्सियतें अपनी यूनीक ड्रेसिंग सेंस और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. यही कारण है कि उर्फी और राखी की फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है.

हालांकि मीडिया में पॉपुलर होने के बावजूद राखी और उर्फी एक-दूसरे पर ज्यादा कमेंट नहीं करती हैं. मगर अब राखी सांवत ने उर्फी जावेद पर खुलकर बात ही है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

उर्फी के बारे में बात करते हुए राखी ने कहा कि, उर्फी मेरा बच्चा है. पहले दिन से उर्फी को मीडिया में प्रेजेंट करने वाली मैं ही हूं. उसके बाद उसने तहलका मचा दिया है. मुझे उसपर काफी गर्व है. वो काफी अच्छा काम कर रही है. वो बड़े शोज का हिस्सा बन रही है. बड़े-बड़े सेलेब्स उसका नाम लेते हैं.

ये भी पढ़ें – Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात से पूरा किया शतक, माधुरी दीक्षित सहित इन सेलेब्स ने की स्क्रीनिंग में शिरकत

राखी ने आगे कहा – जिस चीज पर मैं हाथ रख देती हूं वो सोना बन जाती है. मैं और उर्फी बहुत अच्छे दोस्त हैं. वहीं मजाकिया अंदाज में उर्फी पर कमेंट करते हुए राखी ने कहा कि, अगर वो उर्फी है तो मैं भी बर्फी हूं.

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

बता दें कि, हाल ही में उर्फी जावेद और राखी सांवत ने मुंबई में आयोजित एक इवेंट में शिरकत की थी. दोनों हसीनाओं को एक साथ देखकर फैंस की एक्साइटमेंट भी सांतवें आसमान पर पहुंच गई थी. वहीं राखी और उर्फी की फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही थीं. जिसपर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा था कि, इन दोनों को रूममेट्स होना चाहिए.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full