किल को लेकर राघव जुयाल ने किया बड़ा खुलासा, बताया कैसे चुनी यह फिल्म
इन दिनों बाॅलीवुड एक्टर और डांसर राघव जुयाल अपनी फिल्म "किल" को चर्चा में है। यह फिल्म पूरे बाॅलीवुड के लिए खास फिल्म रही है। इस फिल्म ने कनाडा में आयोजित में टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में सेंकड पुरस्कार जीता था। फिल्म को लेकर हाल ही में एक्टर राघव जुयाल ने एक इंटरव्यू में कई खास [..
इन दिनों बाॅलीवुड एक्टर और डांसर राघव जुयाल अपनी फिल्म ”किल” को चर्चा में है। यह फिल्म पूरे बाॅलीवुड के लिए खास फिल्म रही है। इस फिल्म ने कनाडा में आयोजित में टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में सेंकड पुरस्कार जीता था। फिल्म को लेकर हाल ही में एक्टर राघव जुयाल ने एक इंटरव्यू में कई खास बातें बताई और बताया कि यह फिल्म उनके लिए कितनी खास है।
स्क्रिप्ट पढ़कर फिल्म साइन की
राघव ने कहा, ‘मैं एक्टर हूं और एक्टर को अपनी रेंज दिखाने के लिए हर तरह का रोल करना चाहिए। जब मैं कॉमेडी कर सकता हूं तो सीरियस और निगेटिव रोल भी कर सकता हूं।’ राघव ने बताया कि फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत अच्छी है। स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद मैंने अपने ऊपर काम करना शुरू किया। फिल्म मेरे कैरेक्टर का नाम ‘फणी भूषण’ है।
एक्टर ने बताया जब पहली बार मुझे बताया कि करण जौहर,गुनीत मोंगा कपूर जैसे प्रोड्यूसर्स के साथ काम कर रहा हूं। मैं खुशी से पागल हो गया था। इस फिल्म के लिए ऑडिशन देने से पहले मैं गुनीत मोंगा कपूर और धर्मा की एक सीरीज कर रहा था। उसी बीच मुझे पता चला कि गुनीत मोंगा ने हमारे देश के लिए ऑस्कर जीत लिया है। उस समय मुझे जो खुशी हुई थी मैं बंया नहीं कर सकता हूं। बल्कि मैं तो खुशी के मारे मैं तो ढोल लेकर उन्हें एयरपोर्ट पर लेने गया था।”
फिल्म को सेंकड प्राइज मिला
फिल्म ‘किल’ मेरे दिल के सबसे करीब है। क्योंकि फिलहाल ये मेरे लिए नया एक्सपीरीयंस है। उन्होंने कहा फिल्म फेस्टिवल में जाना और 2nd आना बहुत बड़ी बात है। कई देशों से लोग अपनी फिल्में लेकर आए थे। उन सबके बीच में रहकर जीतना मेरे लिए सबसे बड़ी बात है। करण जौहर, गुनीत मोंगा, लक्ष्य इन सभी के साथ स्टेज पर खड़े होकर स्टैंडिंग ओवेशन देखना मेरी अब की लाइफ का सबसे बेस्ट एक्सपीरीयंस है।फिल्म ‘किल’ का निर्देशन निखिल नागेश भट्ट ने किया है। वहीं फिल्म के प्रोड्यूसर धर्मा प्रोडक्शंस से करण जौहर, अपूर्व मेहता, सिख्या एंटरटेनमेंट से गुनीत मोंगा कपूर और अचिन जैन होंगे।