Radhika Apte: कई फिल्मों का हिस्सा बनने के बावजूद स्टार्डम से बहुत दूर हैं राधिका आप्टे, कहा – चाहकर भी रिजेक्ट नहीं कर सकती फिल्में

Radhika Apte: अभिनेत्री राधिका आप्टे इन दिनों ‘मिसेज अंडरकवर’ को लेकर चर्चा में हैं. ‘मिसेज अंडरकवर’ में दुर्गा नामक जासूस की भूमिका निभाने वाली राधिका (Radhika Apte) ने फिल्म में शानदार परफॉर्मेंस दी है. हालांकि राधिका की कई फिल्में पर्दे पर अच्छा प्रदर्शन करने में नाकामयाब साबि

By Sakshi Pandey · 25/4/2023

Radhika Apte: अभिनेत्री राधिका आप्टे इन दिनों ‘मिसेज अंडरकवर’ को लेकर चर्चा में हैं. ‘मिसेज अंडरकवर’ में दुर्गा नामक जासूस की भूमिका निभाने वाली राधिका (Radhika Apte) ने फिल्म में शानदार परफॉर्मेंस दी है. हालांकि राधिका की कई फिल्में पर्दे पर अच्छा प्रदर्शन करने में नाकामयाब साबित हुई हैं. जिसके बाद राधिका ने ओटीटी का रुख कर लिया है. मगर ओटीटी पर भी राधिका की ज्यादातर सीरीजों को दर्शकों का खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है.

फिल्म बदलापुर, पैडमेन, फोबिया, अंधाधुंध और मोनिका, ओ माई डार्लिंग जैसी कई फिल्मों में अहम रोल निभाने वाली राधिका अभी भी स्टार्डम से काफी दूर हैं. ऐसे में फिल्मों के सेलेक्शन पर बात करते हुए राधिका कहती हैं कि, “कई बार फिल्मों को रिजेक्ट करना मुश्किल हो जाता है. क्योंकि आपके पास हां करने के अलावा कोई और ऑप्शन नहीं होता है. बेशक आपको स्क्रिप्ट पसंद नहीं आती है. मगर आपके पास कोई दूसरा काम करने के लिए नहीं होता है. ऐसे में आपको महसूस होता है कि क्या मुझे काम मिलेगा? खासतौर पर एक फ्रीलांस एक्टर के रूप में मैं हमेशा सोचती रहती हूं कि मेरा अगला प्रोजेक्ट क्या होगा.”

वहीं फिल्मों की स्क्रिप्ट पर चर्चा करते हुए राधिका कहती हैं कि, “इंडस्ट्री में सबकुछ इतना जल्दी हो रहा है कि आजकल अच्छी स्क्रिप्ट मिलना काफी मुश्किल हो गया है. ऐसे में कई बार आपको मनचाहा रोल भी नहीं मिलता है और कभी-कभी आपको जबरदस्ती किसी रोल में फिट होना पड़ता है.”

ये भी पढ़ें – Box Office: जून में रिलीज होंगी बॉलीवुड की 4 बड़ी फिल्में, शाहरुख से लेकर प्रभास, अजय देवगन और कार्तिक आर्यन करेंगे धमाकेदार एंट्री

वहीं काम का स्ट्रैस शेयर करते हुए राधिका बताती हैं कि, “मैं दो देशों में रहती हूं. लेकिन मैं तभी काम करती हूं. जब मेरा काम करने का मन होता है. इसलिए मैं एक बार में बहुत ज्यादा प्रोजेक्ट साइन नहीं करती हूं. मैं हमेशा कम काम वाले प्रोजेक्ट ही चूज करती हूं. जिससे मैं अपने लिए भी थोड़ा समय निकाल सकती हूं. वहीं खाली समय में मैं एक्टिंग के अलावा लिखना और पढ़ना भी बहुत पसंद करती हूं.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full