OMG! ‘पुष्पा 2’ के सेट पर बिगड़ी अल्लू अर्जुन की तबीयत, फिल्म की शूटिंग पर लगी रोक, जाने कब होगी दोबारा शुरु

Pushpa 2: बॉक्स ऑफिस की सुपरहिट फिल्म पुष्पा को दर्शकों का काफी प्यार मिला था. फिल्म के गाने से लेकर डायलॉग्स तक ने फैंस के बीच जमकर तारीफें बटोरी थीं. ऐसे में कई लोग फिल्म के अगले सीक्वेल का बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मगर पुष्पा 2 (Pushpa 2) के फैंस के लिए [...]

By Sakshi Pandey · 2/12/2023

Pushpa 2: बॉक्स ऑफिस की सुपरहिट फिल्म पुष्पा को दर्शकों का काफी प्यार मिला था. फिल्म के गाने से लेकर डायलॉग्स तक ने फैंस के बीच जमकर तारीफें बटोरी थीं. ऐसे में कई लोग फिल्म के अगले सीक्वेल का बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मगर पुष्पा 2 (Pushpa 2) के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है. अभिनेता अल्लू अर्जुन की सेहत खराब होने के कारण फिल्म की शूटिंग टाल दी गई है. जिसके चलते फिल्म में देरी होने की संभावना है.

पीठ में लगी चोट

पुष्पा के मेकर्स ने जब पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक शेयर किया था. तो अल्लू अर्जुन को महिला की वेशभूषा में देखकर फैंस का उत्साह भी दोगुना हो गया था. ऐसे में फैंस फिल्म की कहानी जानने के लिए उत्सुक हैं. मगर फिल्म की शूटिंग के दौरान अल्लू अर्जुन की पीठ में अचानक से चोट लग गई है. दरअसल अल्लू अर्जुन महिला के रुप में खास नृत्य की प्रेक्टिस कर रहे थे. जिसे फिल्म के क्लाइमेक्स में दर्शाया जाएगा. वहीं साड़ी में नृत्य करते समय अल्लू अर्जुन की पीठ में चोट आ गई. जिसके चलते मेकर्स को फिल्म की शूटिंग बीच में रोकनी पड़ी है.

कब शुरु होगी शूटिंग

पीठ में चोट लगने के बाद अल्लू अर्जुन का इलाज जारी है. खबरों की मानें तो वो जल्दी ही चोट से रिकवर कर लेंगे. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म की शूटिंग 15 दिसंबर के बाद दोबारा शुरु की जा सकती है. वहीं चोट की खबर सुनने के बाद अल्लू अर्जुन के फैंस भी काफी परेशान हैं. ऐसे में कई फैंस उनके जल्दी ठीक होने कामना कर रहे हैं. वहीं पुष्पा 2 के निर्देशक सुकुमार फिल्म में देर नहीं होने देना चाहते हैं.

पुष्पा 2 फिल्म

सुकुमार के निर्देशन में बनने वाली फिल्म पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना लीड रोल अदा करेंगे. वहीं फिल्म में सुनील, प्रकाश राज, जगपति बाबू और अनुसूया भारद्वाज जैसे कलाकार मुख्य भूमिका निभाएंगे. वहीं ये फिल्म अगले साल 2024 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज की जाएगी.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full