RRR को तमिल फिल्म बताकर ट्रोल हुई थीं प्रियंका, करारा जवाब देकर कर दी सभी की बोलती बंद

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आज के समय में ग्लोबल स्टार हैं। उन्होंने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक बड़ा नाम कमा लिया है। प्रियंका कई बार बेबाक बयान भी देती है, जिसके चलते उन्हें ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ता है। कुछ दिनों पहले ही देसी गर्ल ने मशहूर डायरे

By Aayushi Sharma · 20/4/2023

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आज के समय में ग्लोबल स्टार हैं। उन्होंने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक बड़ा नाम कमा लिया है। प्रियंका कई बार बेबाक बयान भी देती है, जिसके चलते उन्हें ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ता है। कुछ दिनों पहले ही देसी गर्ल ने मशहूर डायरेक्टर एस एस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ को तमिल फिल्म बता दिया था, जिसके कारण प्रियंका को एक बार फिर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा था। अब प्रियंका ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।

प्रियंका चोपड़ा हाल ही में एक इंटरव्यू दिया था। इस दौरान उन्होंने फिल्म आरआरआर को तमिल फिल्म बताया था। RRR का जिक्र करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कहा था कि, ‘वो एक तमिल फिल्म है। वो एक बड़ी, मेगा ब्लॉकबस्टर तमिल फिल्म है। वो एवेंजर्स की तरह है।’ इसे लेकर उन्हें ट्रोल किया गया था। सोशल मीडिया पर प्रियंका के लिए तरह-तरह की बातें हो रही थी। इसे लेकर प्रियंका ने कहा कि, ‘मेरी बातों में लोग कमियां और गलतियां ढूंढते हैं। अब मैं पहले से ज्यादा सर्तक हूं।’ प्रियंका ने आगे उन्होंने कहा कि, ‘आप जितना ऊपर जाते हैं, लोग आपको नीचे खींचने के कोशिश करते हैं। मेरे पास दोस्तों, फैंस और परिवार पर ही ध्यान देना पसंद करती हूं।’

प्रियंका के इस जवाब ने ट्रोल्स की बोलती बंद कर दी है। बता दें फिल्म RRR में साउथ सुपरस्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर लीड रोल में थे। RRR फिल्म मूल रूप से तेलुगू है। गौरतलब है कि प्रियंका इन दिनों अपनी इंटरनेशनल सीरीज ‘सिटाडेल’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। करीब 5 साल पहले रुसो ब्रदर्स ने इस सीरीज को बनाने के लिए प्रियंका से संपर्क किया था। कोरोना के दौरान इस सीरीज़ की शूटिंग हुई थी। अब इसका प्रीमियर 28 अप्रैल को किया जाएगा।

 ‘ 

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full