नेपोटिज्म पर फिर भड़कीं प्रियंका चोपड़ा, कहा- मेरिट के आधार पर होना चाहिए कास्टिंग

बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अब ग्लोबल स्टार बन चुकीं हैं। वह बॉलीवुड के साथ-साथ पिछले कुछ समय से हॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा रही हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा भारत आई थीं। यहां पर उन्होंने अपनी सीरीज का प्रमोशन किया था। प्रियंका कई बार ब

By Aayushi Sharma · 19/4/2023

बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अब ग्लोबल स्टार बन चुकीं हैं। वह बॉलीवुड के साथ-साथ पिछले कुछ समय से हॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा रही हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा भारत आई थीं। यहां पर उन्होंने अपनी सीरीज का प्रमोशन किया था। प्रियंका कई बार बॉलीवुड की गंदी पॉलिटिक्स को लेकर बातें कर चुकी हैं। अब प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर बातचीत की है, जिसमें एक्ट्रेस ने कई अहम बातें बताई हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में एक बार फिर बॉलीवुड में फिल्मों में कास्टिंग को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि, ‘बॉलीवुड में पिछले 10 सालों में काफी बदलाव हुआ है। अब बॉलीवुड इंडस्ट्री में नए टैलेंट को मौका मिलने लगा है। लेकिन उनके समय में ऐसा नहीं होता था।’ प्रियंका ने बताया कि, ‘बॉलीवुड में लोगों का चुनाव मेरिट के बेस पर होनी चाहिए न कि पॉलिटिक्स के बेस पर। किसी भी कैंप को कास्टिंग पर रूल नहीं करना चाहिए।’

प्रियंका ने ये भी कहा कि, ‘फिल्मों में कास्टिंग इस आधार पर भी होनी चाहिए कि आपकी ऑडियंस क्या देखना चाहती है। फिल्म इंडस्ट्री के बाहर से आए नए चेहरों को देखना चाहती हैं।’ इस दौरान प्रियंका ने फिल्म इंडस्ट्री में आए कुछ बदलाव को लेकर अपनी जनरेशन के एक्टर्स को इसका क्रेडिट भी दिया, जिन्होंने इसके खिलाफ आवाज उठाई।

गौरतलब है कि प्रियंका इन दिनों अपनी इंटरनेशनल सीरीज ‘सिटाडेल’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। करीब 5 साल पहले रुसो ब्रदर्स ने इस सीरीज को बनाने के लिए प्रियंका से संपर्क किया था। कोरोना के दौरान इस सीरीज़ की शूटिंग हुई थी। अब इसका प्रीमियर 28 अप्रैल को किया जाएगा।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full