प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर कल्कि 2898 AD के मेकर्स ने कॉपीराइट इनफ्रिंजमेंट का नोटिस नोटिस किया जारी: “आवश्यकतानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी”

Kalki 2898 AD : प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर कल्कि 2898 एडी के मेकर्स ने फिल्म के सेट से कुछ चीजें लीक होने के बाद कॉपीराइट इंफ्राइजमेंट पर एक पब्लिक नोटिस जारी किया है। अनजान लोगों के लिए, कल्कि 2898 AD का पहला टीज़र सैन डिएगो कॉमिक-कॉन 2023 में जारी किया गया था। फिल्म का [..

By Shaikh Almina · 22/9/2023

Kalki 2898 AD : प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर कल्कि 2898 एडी के मेकर्स ने फिल्म के सेट से कुछ चीजें लीक होने के बाद कॉपीराइट इंफ्राइजमेंट पर एक पब्लिक नोटिस जारी किया है। अनजान लोगों के लिए, कल्कि 2898 AD का पहला टीज़र सैन डिएगो कॉमिक-कॉन 2023 में जारी किया गया था।

फिल्म का डायरेक्ट नाग अश्विन ने किया है और इसे वैजयंती मूवीज ने प्रोड्यूस किया है। हालाँकि, प्रभास की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर सामने आई थीं जो टीज़र का हिस्सा नहीं थीं।

प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर कल्कि 2898 AD के मेकर्स ने कॉपीराइट इंफ्रिंजमेंट नोटिस जारी किया और कहा हैं की ” वो आवश्यकतानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी “।

प्रोडक्शन हाउस वैजयंती मूवीज़ ने एक नोटिस जारी किया जिसमें लिखा था, “यह बड़े पैमाने पर जनता को सूचित करना है कि वैजयंती मूवीज़ ‘कल्कि 2898 एडी’ टाइटल वाली ‘फिल्म’ और सभी अंडरलाइंग कामों के सहित सभी कॉपीराइट और इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स की एक्सक्लूसिव ओनर और विशेष मालिक हैं फिल्म से संबंधित सीन्स /संगीत/ फुटेज और अन्य चीजों से।

वैजयंती मूवीज ने आगे कहा, “सोशल मीडिया सहित किसी भी व्यक्ति द्वारा फिल्म के किसी भी सीन / फुटेज सहित फिल्म से जुड़ी हुई चीज़ें को साझा करना कॉपीराइट एक्ट, 1957 और अन्य कानूनों के तहत क्रिमिनल ऑफेंस है। यदि कोई भी व्यक्ति फिल्म की किसी भी जानकारी/ न्यूज को लीक/ फिल्म से जुड़े हुए मैटेरियल को साझा/लीक करने का दोषी पाया जाता है, तो साइबर पुलिस के सहयोग से कानून के अनुसार ऐसे सभी व्यक्तियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही शुरू की जाएगी।’

फिल्म कल्कि 2898 A.D में अमिताभ बच्चन और कमल हासन भी हैं। यह दुनिया भर में 12 जनवरी, 2024 को तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज़ होने वाली है।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full