प्रियंका के जीजा बनने को तैयार हैं राघव चड्ढा, 13 मई को करने जा रहे परिणीति से सगाई!
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) पिछले काफी समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बनी हुईं हैं। परिणीति चोपड़ा करीब एक महीने से आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा संग शादी की खबरों को लेकर छाई हुई हैं। वहीं इसी बीच अब दोनों की सगाई की तारीख की खबर सामने आई है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) पिछले काफी समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बनी हुईं हैं। परिणीति चोपड़ा करीब एक महीने से आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा संग शादी की खबरों को लेकर छाई हुई हैं। वहीं इसी बीच अब दोनों की सगाई की तारीख की खबर सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक, परिणीति और राघव इसी महीने सगाई करने वाले हैं। इसका दावा एक मीडिया रिपोर्ट में किया गया है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, परिणीति और राघव 13 मई को नई दिल्ली में एक-दूसरे से सगाई करेंगे। परिणीति की सगाई की खबर सुनकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। सोशल मीडिया पर भी हर जगह सिर्फ राघव और परिणीति की सगाई की चर्चा हो रही है। हालांकि, अब तक इस बारे में राघव और परिणीति की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
बता दें कुछ दिन पहले ही ये खबर सामने आई थी कि परिणीति और राघव का रोका हो चुका है। हालांकि, उनके रोके से संबंधित कोई भी तस्वीर या वीडियो सामने नहीं आए हैं। लेकिन इसके बाद से फैंस इसे लेकर नए अपडेट्स का इंतजार कर रहे थे। अब उनकी सगाई को लेकर नई खबर सामने आई है, जिसमें दोनों की सगाई की डेट का खुलासा हो गया है।
परिणीति और राघव को कई बार मुंबई में रेस्टोरेंट से साथ बाहर स्पॉट किया जा चुका है। इसके अलावा दोनों को कई बार एयरपोर्ट पर भी साथ देखा गया है। रिपोर्ट्स का ये भी दावा है कि, इस साल में अक्टूबर के अंत तक दोनों की शादी होने की संभावना है। ऐसा इसलिए क्योंकि परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा भी उस समय Jio MAMI फिल्म फेस्टिवल के भारत आएंगी। वहीं परिणीति के वर्कफ़्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और बोमन ईरानी के साथ फिल्म ‘उंचाई’ में नजर आई थीं। अब वह जल्द ही दिलजीत दोसांझ के साथ इम्तियाज अली की ‘चमकिला’ में नजर आएंगी।