Nitin Desai: आज होगा दिवंगत आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई का अंतिम संस्कार, श्रद्धांजलि देने पहुंचे सीएम एकनाथ शिंदे

आज होगा लेजेंडरी आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ( Nitin Desai ) का अंतिम संस्कार। दिवंगत नितिन देसाई के अंतिम दर्शन करने पहुंचे महाराष्ट्र के सीएम सीएम एकनाथ शिंदे, डेप्युटी सीएम अजीत पवार ने भी दी मशहूर कला निर्देशक को श्रद्धांजलि। Nitin Desai: 2 अगस्त का दिन फिल्म जगत के लिए काला द

By Shaikh Almina · 4/8/2023

आज होगा लेजेंडरी आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ( Nitin Desai ) का अंतिम संस्कार। दिवंगत नितिन देसाई के अंतिम दर्शन करने पहुंचे महाराष्ट्र के सीएम सीएम एकनाथ शिंदे, डेप्युटी सीएम अजीत पवार ने भी दी मशहूर कला निर्देशक को श्रद्धांजलि।

Nitin Desai: 2 अगस्त का दिन फिल्म जगत के लिए काला दिन साबित हुआ था जब भारतीय सिनेमा के मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने अपने स्टूडियो में फासी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। नितिन देसाई के निधन के सदमे से बॉलीवुड अभी भी गम में डूबा हुआ हैं। वहीं निधन के 2 दिन बाद यानी की आज नितिन देसाई के आखरी इच्छा के अनुसार उन्हीं के एनडी स्टूडियो में पंचतत्व में विलीन किया जाएगा हालांकि उससे पहले आज दिवंगत लेजेंडरी आर्ट डायरेक्टर का अंतिम दर्शन करने और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे मुंबई के जेजे अस्पताल पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ डेप्युटी सीएम अजीत पवार भी मौजूद रहें।

दोनों नेताओं ने अंतिम दर्शन किए और उन्हें श्रद्धा सुमन भी भेंट किए। इस दौरान वहीं कई अन्य नेता भी मौजूद थे।

आज शाम को नितिन देसाई का अंतिम संस्कार, कर्जत स्थित उनके एनडी स्टूडियो में किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक नितिन देसाई ने खुदकुशी से पहले अपने एक करीबी को वाइस नोट भेजा था, जिस में उन्होंने अपने अंतिम संस्कार से जुड़ी हुई एक आखरी इच्छा जताई थी।

नितिन देसाई ने अपनी आखरी इच्छा जताई थी की उनका अंतिम संस्कार स्टूडियो नंबर 10 में ही किया जाएं। ये वहीं स्टूडियो हैं जहां नितिन देसाई ने फांके से लटक कर अपनी जान दे दी थी। कर्जत के एनडी स्टूडियो में अंतिम संस्कार की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।

आज शाम को 4 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले उनके पार्थिव शारीर को दोपहर 12 बजे से 2 बजे के बीच अंतिम दर्शन के लिए एनडी स्टूडियो में रखा जाएगा। ये बात भी बताया जा रहा हैं की नितिन देसाई के अंतिम संस्कार में भी महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी एनडी स्टूडियो जायेंगे।

मुंबई के जेजे अस्पताल से नितिन देसाई का शव कर्जत के लिए रवाना हो चुका हैं। बता दें आपको की उनका पोस्ट मॉर्टम भी जेजे अस्पताल में ही किया गया था। पोस्ट मॉर्टम की रिपोर्ट में मौत की वजह सुसाइड ही बताया गया है। गौरतलब हैं की फिल्मों के लिए बड़े बड़े और शानदार सेट डिजाइन करने के लिए मशहूर रहें नितिन देसाई ने 1 और 2 अगस्त के दरमियानी रात को करीब साढ़े 3 बजे अपने एनडी स्टूडियो में फासी के फंदे से झूलकर अपनी जान दे दीं थी।

कहा जाता हैं की नितिन देसाई पर करीब ढाई सो करोड़ का भी कर्जा था। समय पर लोन ना चुकाने की वजह से उन पर भोज बढ़ता गया और इस लोन को चुकाने में वो अस्मार्थ थे। इस कर्ज को ना चुकाने और स्टूडियो को खो देने के दर से वो काफी दबाव में थे। इन्हीं दबाव के कारण नितिन देसाई ने आखिरकार अपनी जान दे दी हालांकि पुलिस अभी जांच में जुटी हैं और नितिन देसाई की मौत के पीछे की असल वजह ढूंढ रही हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full