नीता अंबानी को मिला सिटीजन ऑफ मुंबई अवॉर्ड 2023-24, मुकेश, ईशा और राधिका ने किया सपोर्ट

नीता अंबानी को हाल ही में रोटरी क्लब ऑफ बॉम्बे से प्रतिष्ठित सिटीजन ऑफ मुंबई अवार्ड 2023-24 मिला। इस कार्यक्रम में उनके प्यारे परिवार ने भी उनका सपोर्ट किया। भारतीय अरबपति, मुकेश अंबानी की प्रिय पत्नी, नीता अंबानी ने प्रतिष्ठित सिटीजन ऑफ मुंबई का पुरस्कार जीता और अपने जैसी कई वर्

By Shaikh Almina · 27/9/2023

नीता अंबानी को हाल ही में रोटरी क्लब ऑफ बॉम्बे से प्रतिष्ठित सिटीजन ऑफ मुंबई अवार्ड 2023-24 मिला। इस कार्यक्रम में उनके प्यारे परिवार ने भी उनका सपोर्ट किया।

भारतीय अरबपति, मुकेश अंबानी की प्रिय पत्नी, नीता अंबानी ने प्रतिष्ठित सिटीजन ऑफ मुंबई का पुरस्कार जीता और अपने जैसी कई वर्किंग महिलाओं के लिए लक्ष्य निर्धारित करने का कोई मौका नहीं छोड़ा। अपने परिवार के प्रति पूरी तरह से समर्पित होने के अलावा, नीता अपने बिजनेस स्किल्स और परोपकारी कार्यों को प्रदर्शित करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की निदेशक और रिलायंस फाउंडेशन, धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की चेयरपर्सन-फाउंडर, नीता हेल्थ केयर, शिक्षा, खेल, कला और संस्कृति के विभिन्न क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण कार्यों का हिस्सा रही हैं। इसके साथ ही, वह एक प्रोफाउंड डांसर और कुल मिलाकर वह एक ऐसी महिला है जिनमें बेहद चार्म देखा गया है।

हाल ही में नीता अंबानी को रोटरी क्लब ऑफ बॉम्बे से प्रतिष्ठित सिटीजन ऑफ मुंबई अवॉर्ड 2023-24 मिला। यह पुरस्कार हेल्थ केयर, शिक्षा, खेल, कला और संस्कृति में क्रिएटिव ट्रांसफॉर्मेशन बनाकर नीता ने इस में कंट्रीब्यूट किया है।

ग्रेसफुल बिजनेस वुमन होते हुए नीता ने भी अत्यंत शालीनता और विनम्रता के साथ पुरस्कार स्वीकार किया। इस ओकेजन के लिए, वह पीच रंग के सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जिसके चारों ओर मुलायम कढ़ाई की गई थी। उन्होंने अपने लुक को डैंगलर्स, लहरदार बाल, न्यूड लिपस्टिक, कोहल-रिम्ड आंखों और बिंदी सहित सब्टल मेकअप के साथ पूरा किया।

उनका हौसला बढ़ाने के लिए नीता का पूरा परिवार, जिसमें उनके पति मुकेश अंबानी, उनकी बेटी ईशा अंबानी, उनकी होने वाली बहू, राधिका मर्चेंट और कई अन्य लोग भी मुंबई के ताज महल पैलेस में मौजूद थे। अंबानी के एक फैन पेज द्वारा साझा की गई तस्वीरों में, नीता और उनके करीबी लोग खुशी-खुशी लेंस के लिए पोज देते नजर आए और यह परिवार की प्यारी महिला के लिए उनके प्यार और समर्थन को साबित करता है। जहां मुकेश काले सूट पैंट में आकर्षक लग रहे थे, वहीं ईशा ने नीता के साथ पीच रंग का पहनावा पहना था, जबकि राधिका ने प्रिंटेड ड्रेस पहनी थी।

कुछ समय पहले 2023 में नीता अंबानी ने फॉर्च्यून इंडिया की सबसे शक्तिशाली महिला का प्रतिष्ठित पुरस्कार जीता था। यह पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में उनके काम की मान्यता थी। इतना ही नहीं, उन्हें अपनी बेटी ईशा अंबानी की ओर से एक और पुरस्कार भी मिला। एक फैन पेज द्वारा साझा की गई कुछ तस्वीरों में, नीता को प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त करते समय अपनी करीबी दोस्त और पॉलिटीशियन स्मृति ईरानी के साथ पोज देते हुए देखा गया था।

इसके बाद, नीता और स्मृति ने भारत की अन्य महिला एंटरपेन्यूर और बिजनेस महिलाओं, जैसे ग़ज़ल अलघ, किरण मजूमदार, दिव्या गोकुलनाथ, रेड्डी बहनों और कई अन्य लोगों के साथ भी तस्वीरें खिंचवाईं। इवेंट के लिए उन्होंने सफेद सूट के साथ गुजराती दुपट्टा पहना था।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full