नीता अंबानी की खूबसूरती में चार चाँद लगाता है ये शख्स, एक मेकअप के देती हैं इतने लाख रूपए
मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी (Nita Ambani) अक्सर ही अपनी खूबसूरती और स्टाइल के मामले ने चर्चा में बनी रहती हैं। वह पॉपुलैरिटी के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से कई गुना आगे हैं। दादी बनने के बाद भी इस उम्र में नीता अंबानी खूबसूरती के मामले में सभी को टक्कर देती हैं। हर कोई [
मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी (Nita Ambani) अक्सर ही अपनी खूबसूरती और स्टाइल के मामले ने चर्चा में बनी रहती हैं। वह पॉपुलैरिटी के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से कई गुना आगे हैं। दादी बनने के बाद भी इस उम्र में नीता अंबानी खूबसूरती के मामले में सभी को टक्कर देती हैं। हर कोई नीता की इस खूबसूरती का राज जानना चाहता है। क्या आप जानते हैं उन्हें और खूबसूरत बनाने में किसका हाथ है? आज हम आपको नीता की खूबसूरती के पीछे किसका हाथ, इस बारे में बताने जा रहे हैं।
59 की उम्र में भी नीता अंबानी काफी खूबसूरत नजर आती हैं। उनकी इस खूबसूरती के पीछे उनके मेकअप आर्टिस्ट मिक्की कांन्ट्रैक्टर का हाथ है। मिक्की कांन्ट्रैक्टर अंबानी परिवार के फैमिली मेकअप आर्टिस्ट हैं। वह नीता के अलावा उनकी बेटी ईशा अंबानी और बहू श्लोका मेहता अंबानी का भी मेकअप करते हैं। बता दें मिक्की कांट्रेक्टर पहले टोक्यो में हेयर ड्रेसर का काम किया करते थे। लेकिन एक बार उनकी मुलाकात एक्ट्रेस हेलन से हुई और फिर उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री ज्वाइन कर ली। धीरे-धीरे वह अंबानी परिवार के संपर्क में आए और फिर वह अंबानी लेडीज का मेकअप आर्टिस्ट बन गए।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिक्की एक व्यक्ति का मेकअप करने के करीब 75000 से 1 लाख रुपए तक लेते हैं। वह बेहद शानदार मेकअप करते हैं, ऐसे में उनकी डिमांड भी काफी ज्यादा है। उनके कस्टमर्स की लिस्ट में अंबानी फैमिली से लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा जैसी एक्ट्रेसेस के नाम शामिल हैं। यदि वो रोज एक मेकअप करते हैं तो इस हिसाब से उनकी एक महीने की सैलरी ही 30 लाख रूपए हैं।
वहीं नीता अंबानी की बात करें तो वह बेहद लग्ज़री लाइफ जीती हैं। नीता 3 बच्चों की मां हैं, इसके बाद भी वो आम हो या खास, हर इवेंट में किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं लगतीं। नीता अंबानी सफल बिजनेस वुमेन, बेहतरीन डांसर, फैशनिस्टा और सोशल एक्टिविस्ट भी हैं।