Toothpari Review: दमदार कलाकारों और कमजोर कहानी का मिक्सचर है टूथपरी, हॉरर स्टोरी के साथ दिखेगी लव, रोमांस और कॉमेडी

Toothpari Review: ओटीटी की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज टूथपरी (Toothpari Review) ने स्क्रीन पर दस्तक दे दी है. सीरीज की यूनीक कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. वहीं हॉरर स्टोरी पर आधारिक टूथपरी में लव, रोमांस और कॉमेडी का भी शानदार एंगल देखने को मिल रहा है. दरअसल टूथपरी की कहानी पि

By Sakshi Pandey · 23/4/2023

Toothpari Review: ओटीटी की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज टूथपरी (Toothpari Review) ने स्क्रीन पर दस्तक दे दी है. सीरीज की यूनीक कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. वहीं हॉरर स्टोरी पर आधारिक टूथपरी में लव, रोमांस और कॉमेडी का भी शानदार एंगल देखने को मिल रहा है.

दरअसल टूथपरी की कहानी पिशाचनी और इंसान के प्यार पर आधारित है. इस सीरीज में शांतनु महेश्वरी और तान्या मानिकतला ने लीड रोल निभाया है. मगर सीरीज को दर्शकों का मिक्स रिस्पॉन्स मिल रहा है. जहां सीरीज की कॉमेडी, लव और रोमांस ने ऑडियन्स का पूरा मनोरंजन किया है. वहीं सीरीज की काहनी में कुछ खास दम नजर नहीं आ रहा है.

टूथपरी की स्टोरी पर बात करें, तो इस सीरीज में बिक्रम रॉय (शांतनु महेश्वरी) कलकत्ता का फेमस डेंटिस्ट है. वहीं टूथपरी नामक एक पिशाचनी का दांत टूट जाता है. ऐसे में टूथपरी अपना दांत जुड़वाने के लिए बिक्रम के क्लीनिक पहुंच जाती है. हालांकि बिक्रम टूथपरी की हकीकत नहीं जानता है. वहीं कुछ समय बाद दोनों को एक दूसरे से प्यार हो जाता है. जिसके बाद कहानी का असली एंगल देखने को मिलता है. पिशाच लोक से लेकर धरती लोक सभी इस लव स्टोरी के खिलाफ होते हैं.

ये भी पढ़ें – Singham Again: दीपिका पादुकोण के साथ पर्दे पर कमबैक करने को तैयार है बाजीराव सिंघम, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बेशक हॉरर फिल्मों का क्रेज रखने वाले दर्शकों के लिए टूथपरी देखना अच्छा अनुभव साबित हो सकता है. शांतनु के शर्मीले स्वाभाव और टूथपरी की डरावने सच ने सीरीज में जान फूंकने का काम किया है. मगर इस सीरीज में आपको कुछ नया देखने को नहीं मिलेगा. कहानी की कमजोर पठकथा और कलाकारों के वीक किरदार ने सीरीज को थोड़ा बोरिंग बना दिया है. वहीं हॉरर फिल्मों की सीरियसनेस टूथपरी में देखने को नहीं मिलती है.

बता दें कि, टूथपरी फेमस ओटीट प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है. वहीं सीरीज को आठ एपिसोड्स में ऑन एयर किया गया है.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full