एयरपोर्ट पर नो मेकअप लुक में नजर आई ‘जवान’ एक्ट्रेस, कॉटन सूट में ढाया कहर
बॉलीवुड से लेकर टॉलीवूड स्टार्स के एयरपोर्ट लुक आए दिन चर्चा में बने रहते हैं। एयरपोर्ट पर आमतौर पर सेलिब्रिटीज कैज़ुअल नो मेकअप लुक में ही नजर आते हैं। हाल ही में साउथ सिनेमा इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस नयनतारा (Nayanthara) का एयरपोर्ट लुक सामने आया है। इस सूट के साथ उन्होंने मैच
बॉलीवुड से लेकर टॉलीवूड स्टार्स के एयरपोर्ट लुक आए दिन चर्चा में बने रहते हैं। एयरपोर्ट पर आमतौर पर सेलिब्रिटीज कैज़ुअल नो मेकअप लुक में ही नजर आते हैं। हाल ही में साउथ सिनेमा इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस नयनतारा (Nayanthara) का एयरपोर्ट लुक सामने आया है। इस सूट के साथ उन्होंने मैचिंग का दुपट्टा भी कैरी किया हुआ है।
हाल ही में साउथ एक्ट्रेस नयनतारा (Nayanthara) को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। सोशल मीडिया पर सामने आई उनकी तस्वीरें और वीडियो में आप देख सकते हैं नयनतारा ने सिंपल-सा कॉटन एथनिक सूट पहना हुआ है। इस दौरान वह नो मेकअप लुक में नजर आ रही हैं, लेकिन फिर भी नयनतारा बेहद सुन्दर लग रही हैं।
अपने इस खूबसूरत लुक के साथ नयनतारा ने ब्लैक सनग्लासेस भी पहने हैं। साथ ही उन्होंने अपने बालों को सिग्नेचर हेयर बन स्टाइल में बांधा। नयनतारा इन एक्ट्रेस में से एक हैं, जो बिना मेकअप के भी बेहद स्टाइलिश और खूबसूरत लगती हैं। जैसे ही वह एयरपोर्ट से बाहर निकली तो उनके गार्ड ने उन्हें कवर कर लिया और फिर नयनतारा सीधे जाकर अपनी कार में बैठ गईं। उन्होंने इस दौरान मीडिया को पोज़ भी नहीं दिए।
बता दें नयनतारा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। नयनतारा जल्द ही एक्टर शाहरुख खान के साथ फिल्म जवान में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म 5 भाषा हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में शाहरुख़ और नयनतारा के साथ विजय सेतुपति, प्रियामणि, योगी बाबू और सुनील ग्रोवर जैसे और भी कई स्टार्स नजर आएँगे। साथ ही इस फिल्म में एक्टर अल्लू अर्जुन भी कैमियो रोल में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म जून में रिलीज होने वाली है।