सांवले रंग के कारण मिथुन को सहना पड़ा था अपना घोर अपमान, डायरेक्टर ने कहा था- काले कलूटे हीरो…
बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई ऐसे किस्से हैं जो चौकाने वाले हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री चमक-धमक से भरपूर है लेकिन यहाँ काम आसानी से नहीं मिलता, इस बात से तो आप सभी वाकिफ ही होंगे। लेकिन एक समय ऐसा था जब बॉलीवुड में उन लोगों की भी अहमियत नहीं होती थी, जिनका रंग गहरा होता था। फिल्म [...]
बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई ऐसे किस्से हैं जो चौकाने वाले हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री चमक-धमक से भरपूर है लेकिन यहाँ काम आसानी से नहीं मिलता, इस बात से तो आप सभी वाकिफ ही होंगे। लेकिन एक समय ऐसा था जब बॉलीवुड में उन लोगों की भी अहमियत नहीं होती थी, जिनका रंग गहरा होता था। फिल्म इंडस्ट्री में गजब के डांसिंग टैलेंट के लिए पहचाने जाने वाले मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) को भी अपने काले रंग का कारण अपमान का शिकार होना पड़ा था।
बॉलीवुड स्टार मिथुन चक्रवर्ती आज भले ही फिल्मों में ज्यादा काम नहीं कर रहे हों लेकिन आज भी फिल्मी दुनिया में उनके दीवाने कम नहीं है। मिथुन का कभी ऐसा वक्त भी रहा जब उन्हें उनके त्वचा के रंग को लेकर उनका काफी अनादर किया गया, उन्हें काला बुलाया गया। मिथुन चक्रवर्ती इस बात को लेकर काफी कॉन्शस रहते थे कि उनके दांत निकले हुए हैं, और टेढ़े-मेढ़े हैं। इसलिए वह हमेशा ही मुंह बंद करके मुस्कुराते थे। मिथुन इस बात से भी वाकिफ थे कि उनका रंग सांवला है। फिर भी उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में आने के बारे में सोचा।
एक इंटरव्यू में खुद मिथुन दा ने कहा था कि, ‘जिंदगी में उन्होंने जो कुछ भी झेला है, वह नहीं चाहते कि कोई और झेले। किस तरह सांवले रंग के कारण उन्हें ताने मारे गए। इस वजह से उनकी काफी बेइज्जती की जाती थी।’ मशहूर फिल्म डायरेक्टर मनमोहन देसाई ने तो पहली नजर में ही मिथुन को रिजेक्ट कर दिया था।
दरअसल, जब मिथुन मनमोहन के पास काम मांगने गए तो उन्होंने मिथुन से छोटे-मोटे काम देने को कहा था। लेकिन मिथुन ने उनसे कहा कि वो हीरो बनने आए हैं। तो डायरेक्टर ने उनसे कहा कि, ‘फिल्में बनाई ही नहीं बेची भी जाती है। काले कलूटे हीरो को कौन देखना पसंद करेगा भाई।’ उस समय तो मिथुन अपना अपमान सहकर वहां से चले गए, लेकिन आज वह इंडस्ट्री के सुपरस्टार बन चुके हैं।