Mahira Khan: माहिरा खान ने शेयर का फिल्म ‘रईस’ का दिलचस्प किस्सा, कहा – ‘जालिमा’ में किया था शाहरुख को ‘नोज टू नोज किस’
Mahira Khan: मशहूर पाकिस्तानी अदाकार माहिरा खान (Mahira Khan) पर्दे पर अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं. पाकिस्तानी टीवी सीरीज ‘हमसफर’ से पहचान बनाने वाली माहिरा ने पाकिस्तान के बॉक्स ऑफिस पर कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. वहीं 2017 में महिरा खान ने फिल्म ‘रईस’ से बॉलीवुड
Mahira Khan: मशहूर पाकिस्तानी अदाकार माहिरा खान (Mahira Khan) पर्दे पर अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं. पाकिस्तानी टीवी सीरीज ‘हमसफर’ से पहचान बनाने वाली माहिरा ने पाकिस्तान के बॉक्स ऑफिस पर कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. वहीं 2017 में महिरा खान ने फिल्म ‘रईस’ से बॉलीवुड में भी डेब्यू किया था.
फिल्म रईस में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर करने के बाद भारत में भी महिरा की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई थी. वहीं किंग खान और महिरा की जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिला था. इसी कड़ी में शाहरुख और माहिरा स्टारर फिल्म का गाने ‘जालिमा’ भी पर्दे पर सुपह डुपर हिट साबित हुआ था. मगर ‘जालिमा’ की शूटिंग के दौरान की बैक स्टेज स्टोरी काफी दिलचस्प है. जिसे हाल ही में माहिरा खान ने खुद फैंस के साथ शेयर किया है.
दरअसल पिछले दिनों माहिरा खान ने एक फेमस पॉडकास्ट में शिरकत की थी. इस दौरान फिल्म रईस की शूटिंग पर बात करते हुए माहिरा ने बताया कि, मुझे हमेशा डर रहता था कि, कहीं कुछ ज्यादा ना हो जाए. इसलिए मैंने किसिंग सीन करने से भी साफ इंकार कर दिया था. ऐसे में शाहरुख मेरा बहुत मजाक उड़ाते थे. शाहरुख अक्सर मुझे डराते हुए कहते थे कि, तुम्हे पता है अगला सीन कौन सा है.
ये भी पढ़ें – Singham Again: दीपिका पादुकोण के साथ पर्दे पर कमबैक करने को तैयार है बाजीराव सिंघम, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
हालांकि शाहरुख और फिल्म के मेकर्स काफी कॉओपरेटिव थे. उन्हें ‘जालिमा’ में मेरा और शाहरुख का रोमांटिक एंगल दिखाना था. मगर मुझे किसिंग सीन नहीं करना था. ऐसे में सभी ने मिलकर ‘नोज टू नोज किस’ का कॉन्सेप्ट निकाला. जिसके बाद शाहरुख ने मुझे पूछा कि, इससे तुम कंफर्टेबल हो या नहीं. मुझे कोई प्रॉब्लम नहीं थी. जिसके बाद हमने ‘जालिमा’ गाने की शूटिंग के दौरान नोज टू नोज किस किया था.
गौरतलब है कि, राहुल ढोलकिया के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रईस’ ने पर्दे पर अच्छा कलेक्शन किया था. वहीं फिल्म में शाहरुख और माहिरा के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी अहम भूमिका निभाई थी.