Shaakuntalam: समांथा स्टारर फिल्म ‘शकुंतलम’ की विफलता पर बोलीं एक्ट्रेस मधू, कहा – ‘बहुत दुख हुई कि…’

Shaakuntalam: समांथा रुथ प्रभु स्टारर फिल्म ‘शकुंतलम’ (Shaakuntalam) बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में कामयाब नहीं हो पाई है. जहां एक तरफ फिल्म को दर्शकों का मिक्सड रिस्पॉन्स मिल रहा है. तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग ‘शकुंतलम’ की आलोचना भी कर रहे हैं. इसी कड़ी में मशहूर अभिनेत्री मधू ने

By Sakshi Pandey · 27/4/2023

Shaakuntalam: समांथा रुथ प्रभु स्टारर फिल्म ‘शकुंतलम’ (Shaakuntalam) बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में कामयाब नहीं हो पाई है. जहां एक तरफ फिल्म को दर्शकों का मिक्सड रिस्पॉन्स मिल रहा है. तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग ‘शकुंतलम’ की आलोचना भी कर रहे हैं. इसी कड़ी में मशहूर अभिनेत्री मधू ने भी फिल्म के खराब प्रदर्शन पर कमेंट किया है.

फिल्म ‘शकुंतलम’ पर बात करते हुए मधू ने कहा कि, “मुझे बहुत लग रहा है कि, फिल्म ने खराब परफॉर्म किया है. क्योंकि मेकर्स और प्रोड्यूसर्स ने इस मूवी में अपना सबकुछ लगाया था. फिल्म के प्री प्रोडक्शन से लेकर रिलीजिंग तक, उन्होंने कभी इस फिल्म को ढीला नहीं छोड़ा. फिल्म की शूटिंग और डबिंग के बाद उन्होंने CGI पर एक साल खर्च किए थे. मैंने देखा था कि उन्होंने आर्टिस्ट या टेक्नीशियन्स को भी कभी कोई स्ट्रैस नहीं दिया था. वो सभी के कंफर्ट का खास ख्याल रखते थे.”

वहीं आरआरआर और बाहुबली का उदाहरण देते हुए मधू ने कहा कि, “ ‘शकुंतलम’ में तगड़ा साउथ इंडियन फ्लेवर मौजूद था. ये फिल्म पौराणिक कथाओं पर आधारित थी. अब बाहुबली चली, आरआरआर भी चल गई. ऐसे में जब कोई पिक्चर चल जाती है. तो उसके पीछे कोई कारण नहीं होता है. किसी ने नहीं सोचा था कि बाहुबली इतनी बड़ी हिट साबित होगी. फिल्म अच्छी भी बनी हो, फिर भी इतनी बड़ी सफलता किसी ने नहीं सोची होती है. इसी तरह हम ये भी नहीं सोचते हैं कि फिल्म अच्छा परफॉर्म नहीं करेगी. इसलिए जब किसी फिल्म को बनाने में लोगों ने इतनी मेहनत की हो और वो ना चले तो दुख होता है.”

ये भी पढ़ें – Aamir Khan: जब अपनी पहली फिल्म के लिए मुंबई की सड़कों पर घूमें थे आमिर खान, ऑटो और टैक्सी पर खुद चिपकाए थे पोस्टर

बता दें कि, फिल्म ‘शकुंतलम’ में मधू ने समांथा की मां का किरदार अदा किया था. वहीं फिल्म 14 अप्रैल को पर्दे पर रिलीज हुई थी. इसी के साथ 60 करोड़ के बजट में बनी ‘शकुंतलम’ ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 10 करोड़ का कलेक्शन किया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के प्रोड्यूसर दिल राजू और निर्देशन गुणाशेखर को 20 करोड़ का नुकसान हुआ है.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full