Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात से पूरा किया शतक, माधुरी दीक्षित सहित इन सेलेब्स ने की स्क्रीनिंग में शिरकत

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री मोदी के रेडियो प्रोग्राम ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) का शतक पूरा हो चुका है. रविवार को ‘मन की बात’ का 100वां एपिसोड प्रसारित किया गया था. इस एतिहासिक मौके पर ना सिर्फ पीएम मोदी ने लोगों से बात की बल्कि ‘मन की बात’ के 100वें एपिसोड में कई बॉलीवुड [...]

By Sakshi Pandey · 1/5/2023

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री मोदी के रेडियो प्रोग्राम ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) का शतक पूरा हो चुका है. रविवार को  ‘मन की बात’ का 100वां एपिसोड प्रसारित किया गया था. इस एतिहासिक मौके पर ना सिर्फ पीएम मोदी ने लोगों से बात की बल्कि ‘मन की बात’ के 100वें एपिसोड में कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी शिरकत की है.

रविवार को ‘मन की बात’ के 100वें एपिसोड में लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, आज ‘मन की बात’ के 100 एपिसोड हो चुके हैं. मुझे हजारों पत्र और लाखों मैसेज मिले हैं. आप सभी के पत्र पढ़ने के बाद मैं भावुक हो गया. आज मैं खुद को बधाई देता हूं. मगर अपने साथ-साथ ‘मन की बात’ सुनने वाले सभी लोगों और भारत के नागरिकों को भी बधाई देना चाहता हूं.

New Delhi, Apr 29 (ANI): Prime Minister Narendra Modi during the recording of the 100th episode of his monthly radio program ‘Mann Ki Baat’, in New Delhi on Saturday. (ANI photo)

वहीं ‘मन की बात’ में मौजूद बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने कहा कि, पीएम मोदी आम लोगों की समस्याओं को समझने के लिए समय निकालते हैं. ‘मन की बात’ के जरिए वो छोटे गावों और कस्बों तक अपनी आवाज को पहुंचाते हैं. मगर ज्यादातर लोग इस प्रोग्राम से अंजान हैं. इसलिए प्रधानमंत्री कई पिछड़े हुए लोगों को पहचान दिलाने का काम कर रहे हैं. मुझे यकीन है कि इससे कई सारे युवाओं को प्रोतसाहन मिलता है.

वहीं शाहिद कपूर ने ‘मन की बात’ पर टिप्पणी करते हुए कहा कि, मोदी जी लोगों से जुड़ना पसंद करते हैं. जोकि एक महान शासक की पहचान है. इतिहास में जितने भी महान राजा या प्रधानमंत्री हुए हैं. वो सभी लोगों के करीब रहना पसंद करते हैं. मैं बेहद खुशनसीब हूं कि मुझे यहां बुलाया गया. ये मेरे लिए गर्व का पल है.

ये भी पढ़ें – लगातार मिल रही जान से मारने की धमकी से डरे सलमान खान, बोले- अकेले कहीं जा भी नहीं सकता….

इसी कड़ी में मशहूर निर्देशन रोहित शेट्टी ने कहा कि, मुझे काफी प्रोत्साहन मिलता है. जब कोई शासक सही दिशा दिखाता है. ऐसे में लगता है कि कुछ भी नामुमकिन नहीं है. हम बहुत खुशकिस्मत हैं कि हमे इतना प्रेरणादायिक नेता मिला है.

गौरतलब है कि, ‘मन की बात’ प्रोग्राम 3 अक्टूबर 2014 को शुरु किया गया था. जिसके बाद से हर चौथे रविवार को पीएम मोदी ‘मन की बात’ में लोगों को संबोधित करते हैं.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full