Akshay Kumar ने फ्री में की ओएमजी 2, इन सितारों ने भी नहीं ली थी मेकर्स से फीस
Bollywood stars who did movies for free : बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार से लेकर सलमान खान तक, कई फिल्मी सितारे ऐसे रहे जिन्होंने फिल्म के लिए एक पैसा भी चार्ज नहीं किया। यहां देखें इन सितारों की लिस्ट। फिल्मों के लिए मोटी-मोटी फीस चार्ज करने वाले हमारे फिल्मी सितारे कुछ ऐसे भी हैं कि
Bollywood stars who did movies for free : बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार से लेकर सलमान खान तक, कई फिल्मी सितारे ऐसे रहे जिन्होंने फिल्म के लिए एक पैसा भी चार्ज नहीं किया। यहां देखें इन सितारों की लिस्ट।
फिल्मों के लिए मोटी-मोटी फीस चार्ज करने वाले हमारे फिल्मी सितारे कुछ ऐसे भी हैं कि जब किसी फिल्म पर दिल आ जाए… तो वो इसके लिए एक पैसा भी चार्ज नहीं करते। इस लिस्ट में हम उन फिल्मी सितारों की बात कर रहे हैं जिन्होंने बिना एक नया पैसा लिए ये फिल्में की थी। इस लिस्ट में सुपरस्टार सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार तक का नाम है। खबर है कि फिल्म स्टार ने अपनी हालिया रिलीज मूवी ओएमजी 2 के लिए एक रुपया भी नहीं चार्ज किया। यहां देखें इन 6 फिल्मी सितारों की लिस्ट।
Akshay Kumar ( अक्षय कुमार )
फिल्म स्टार अक्षय कुमार की हालिया रिलीज फिल्म ओएमजी 2 के निर्माता अजित अंधारे ने एक लीडिंग एंटरटेनमेंट पोर्ट्ल से हुई बातचीत में खुलासा किया कि फिल्म स्टार को चल रहे मीडिया के दावे कि उन्होंने इस फिल्म के लिए 35 करोड़ रुपये लिए हैं। वो गलत है। असल में एक्टर ने इस मूवी के लिए एक रूपया भी चार्ज नहीं किया है।
Deepika Padukone ( दीपिका पादुकोण )
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपनी डेब्यू मूवी ओम शांति ओम के लिए फीस नहीं ली थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस ने ये फिल्म फ्री में की थी।
Salman Khan ( सलमान खान )
लिस्ट में अगला नाम सुपरस्टार सलमान खान है। जिन्होंने कई फिल्मों के लिए निर्माताओं से पैसे नहीं लिए। उन्होंने कथित तौर पर अपनी फिल्म प्रेम रतन धन पायो के लिए फीस नहीं ली थी। इतना ही नहीं, उन्होंने सन ऑफ सरदार और हालिया रिलीज मूवी पठान में कैमियो के लिए भी फीस नहीं ली थी।
Shahrukh Khan ( शाहरुख खान )
फिल्म स्टार शाहरुख खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर ने क्रेजी 4, दूल्हा मिल गया और भूतनाथ जैसी फिल्मों में कैमियो के लिए एक रूपया भी चार्ज नहीं किया।
Nawazuddin Siddiqui ( नवाजुद्दीन सिद्दिकी )
फिल्म मंटो के लिए दिग्गज अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने डायरेक्टर नंदिता दास से फीस के तौर पर सिर्फ एक रुपया ही लिया था। एक्टर ने ये फिल्म बिल्कुल फ्री की थी। उन्होंने ये रकम सिर्फ शगुन के तौर पर ली थी।
Irrfan Khan ( इरफान खान )
फिल्म स्टार इरफान खान ने ऑस्कर नॉमिनेटेड मूवी रोड टू लद्दाख के लिए एक रुपया भी नहीं लिया था। फिल्म स्टार की ये शॉर्ट मूवी थी जिसे नेशनल अवॉर्ड भी मिला था।