Kumar Vishwas: कुमार विश्वास की बेटी ने किया लंदन में नाम रोशन, खुबसूरती में कई बॉलीवुड हसीनाओं को देती है टक्कर

बेटी ने किया पापा कुमार विश्वास का नाम रोशन !! इंग्लैंड के कॉलेज से छोटी बेटी हुई ग्रेजुएट !! बेटी की सफलता से फूले नहीं समा रहे हैं कवि। Kumar Vishwas: जी हां देश के सबसे मशहूर कवियों में से एक कुमार विश्वास किसी कविता को लेकर सुर्खियों में नहीं हैं बल्कि इस बार उनकी [...]

By Shaikh Almina · 3/8/2023

बेटी ने किया पापा कुमार विश्वास का नाम रोशन !! इंग्लैंड के कॉलेज से छोटी बेटी हुई ग्रेजुएट !! बेटी की सफलता से फूले नहीं समा रहे हैं कवि।

Kumar Vishwas: जी हां देश के सबसे मशहूर कवियों में से एक कुमार विश्वास किसी कविता को लेकर सुर्खियों में नहीं हैं बल्कि इस बार उनकी चर्चा में आने की वजह हैं उनकी छोटी बेटी कुहू है, कुहू ने काम ही इतना बड़ा किया हैं।

दरअसल लंदन में स्थित सबसे बड़े कॉलेज ‘द किंग ‘ कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। कुहू ने मनोविज्ञान में बी.एससी की है और उन्होंने अपने बैच में टॉप किया है।

बेटी के इस ख़ास मौके पर कुमार विश्वास भी लंदन पहुंचे और कुहू का हौसला बढ़ाया। इस बात को लेकर कुमार विश्वास ने कुछ तस्वीरें साझा की है जो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल होती हुई नजर आ रही हैं।

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा ” समय कैसे पलक झपकते बीत जाता है ? घर की सबसे छोटी बच्ची ने कल दुनिया के मशहूर कॉलेज से डिग्री हासिल की। मां शारदा से प्राथना है की कुहू को विद्या- वारिधि बनाकर भारत और विश्व-मानवता की सेवा में लगाए। ”

https://www.instagram.com/p/CvPDolIvjWP/?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

अब कुमार विश्वास की लगाई हुई तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही हैं। जिस पर फैंस उन्हें उनकी बेटी के ग्रेजुएशन पूरी होने पर बधाइयां देते हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं कुछ लोग कुहू की खूबसूरती देख, उनकी तारीफें कर रहे हैं।

सामने आई हुई तस्वीरें काफी ज्यादा सही मायनों में खूबसूरत लग रही थी। बता दें आपको की कुहू इंस्टाग्राम पर भी है जहां आपको कुहू की और भी खूबसूरत तस्वीरें देखने मिल जायेगी हालांकि वो इंस्टा पर कम ही एक्टिव नजर आती है।

कुमार विश्वास की 2 बेटियां है, कुहू उनकी छोटी बेटी का नाम है और वहीं बड़ी बेटी का नाम अग्रिता है। अग्रिता की पढ़ाई यूनाइटेड किंगडम के वारविक बिजनेस स्कूल से हुई है। अग्रीता भी कुहू की तरह बाहर विदेश में पढ़ाई की है। उन्होंने नॉटिंघम के स्कूल ऑफ आर्ट्स एंड डिजाइंस से ग्रेजुएशन पूरी की है और वे इंस्टाग्राम पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती है।

बता दें कि इनके इंस्टाग्राम पर 74 हजार से भी ज्यादा फॉलोअर्स है। कुहू की तरह अग्रिता भी काफी ज्यादा खूबसूरत है और वो बाकी बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी कड़ी टक्कर देती है। अग्रिता का फैशन सेंस भी काफी कमाल का है, वो स्टाइलिश तरीके के आउटफिट्स को ग्रेस से कैरी करती है। आप इस बात का अंदाजा उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से भी लगा सकते है। 24 साल की अग्रिता की एक एक खूबसूरत तस्वीरें है, जिसे देख लोग उनकी खुबसूरती के कायल होते नजर आते है या यह भी कह सकते है कुमार विश्वास की दोनों बेटियों को खुबसूरती उनकी मां मंजू शर्मा से मिली है।

अग्रिता की खुबसूरती देख, लोग यह कयास लगाते है की वो बॉलीवुड में अपना करियर बना सकती है, हालांकि इस बारे में कभी ना ही कुमार विश्वास ने कुछ बयान दिया है और ना ही उनकी बेटी ने।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full