KRK ने उड़ाई सलमान की धज्जियां, बोले- बुढ़ाओ भैय्या, आप जिंदगी में कोई हिट फिल्म नहीं दे पाओगे

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी हालिया रिलीज़ फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। शुरुआत से ही इस फिल्म को लेकर काफी बज़ बनाया हुआ था। सिनेमाघरों में अब ये फिल्म धमाल मचा रही है और खूब कमाई [...]

By Aayushi Sharma · 27/4/2023

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी हालिया रिलीज़ फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। शुरुआत से ही इस फिल्म को लेकर काफी बज़ बनाया हुआ था। सिनेमाघरों में अब ये फिल्म धमाल मचा रही है और खूब कमाई भी कर रही है। फिल्म समीक्षकों से ‘किसी का भाई किसी की जान’ को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। इसी बीच खुद को सबसे बड़ा फिल्म क्रिटिक मानने वाले कमाल राशिद खान यानी KRK ने भी सलमान की इस फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ उम्मीद जितनी कमाई नहीं कर पा रही है। इसी को लेकर KRK ने सलमान खान पर निशाना साधा है। उन्होंने फिल्म के कलेक्शन को लेकर दबंग खान का जमकर मजाक उड़ाया है। कमाल राशिद खान यानी KRK ने हाल ही में अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने इनडायरेक्टली सलमान खान पर निशाना साधा है।

KRK ने ट्वीट में लिखा कि, ‘बुढ़ाओ ने पठान के एंड में बॉलीवुड के सभी एक्टर्स का मजाक बनाया था कि कोई हिट फिल्म नहीं दे पाएगा। केवल उनको छोड़कर, अरे बुढ़ाओ भैय्या आप खुद ही अब जिंदगी में कोई भी हिट फिल्म नहीं दे पाओगे। हम जिसके पीछे लग जाते हैं उसकी लाइफ बना देते हैं। आपकी भी बना दी।’

वैसे ये पहली बार नहीं है जब KRK ने सलमान खान को बुढ़ऊ कहकर उनका मजाक उड़ाया हो। इससे पहले भी केआरके ने एक ट्वीट करते हुए लिखा था कि ‘बुढ़ाऊ पागल हो गए हैं! ये बोल रहे है कि आप लोग मेहनत करो, पैसे कमाओ और मेरी पिक्चर देखो! अरे बुढ़ऊ हम मेहनत के पैसों से तुम्हारी फिल्म क्यों देखे? तुम मूवी को यूट्यूब पर रिलीज करके, जनता को फ्री दिखाकर ईदी दे दो! कितने सालों से पब्लिक को एक से बढ़कर एक घटिया फिल्म दिखाकर लूटा है तुमने!’

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full