KKBKKJ: सलमान की अपकमिंग फिल्म के इस गाने ने तोड़े रिकॉर्ड, ट्रेंडिंग लिस्ट में कोरियन सॉन्ग्स को भी दी मात
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) ईद के दिन बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है. वहीं 10 अप्रैल को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. रिलीजिंग से पहले ही फिल्म के ट्रेलर और [...]
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) ईद के दिन बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है. वहीं 10 अप्रैल को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. रिलीजिंग से पहले ही फिल्म के ट्रेलर और गानों को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. इसी कड़ी में फिल्म के एक गाने ने सारे रिकॉर्ड्स तोड़कर कोरियन सॉन्ग्स को भी पीछे छोड़ दिया है.
दरअसल सलमान खान स्टारर फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का गाना ‘येंतम्मा’ दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. गाने में सलमान खान और पूजा हेगड़े की केमिस्ट्री काफी कमाल की है. वहीं गाने के बीच में सलमान लुंगी डांस करते भी नजर आ रहे हैं. ऐसे में भाईजान की फिल्म रिलीज होने के पहले ही गाने ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.
ये भी पढ़ें- रेखा के इस अतरंगी लुक की खूब हो रही चर्चा, देखकर कंफ्यूज हो गए लोग..
दरअसल हाल ही में बिलबोर्ड हॉट ट्रेंडिंग लिस्ट जारी की गई है. आमतौर पर इस लिस्ट में कोरियन गाने टॉप पर रहते हैं. मगर इस बार भाईजान की फिल्म के गाने ने कोरियन गानों को भी मात दे दी है. जिसके चलते वैश्विक मंच पर भी फिल्म की पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई है.
बता दें कि, फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के गाने पहले ही टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो चुके हैं. गानों की फेहरिस्त में ‘येंतम्मा’ सॉन्ग तीसरे नम्बर पर ट्रेंड कर रहा है. वहीं सलमान के इस गाने ने कोरियन गाने फ्लावर और कोरियन सिंग जिमिन के लाइक क्रेजी सॉन्ग को भी पछाड़ दिया है.
गौरतलब है कि, फरहाद समजी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ ईद के दिन 21 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी. वहीं इस फिल्म में सलमान के अपोसिट पूजा हेगड़े लीड रोल निभाते नजर आएंगी. इसके अलावा फिल्म में शहनाज गिल, विजेंद्र सिंह, वेंकटेश दग्गुबती, सिद्धार्थ निगम, पलक तिवारी और राघव जुयाल मुख्य भूमिका निभाएंगे.