Katrina Kaif: नीतू कपूर के साथ अपने रिश्ते पर बोलीं कैटरीना कैफ, कहा- सारी अफवाहों की जिम्मेदार मैं खुद हूं

Katrina Kaif: बॉलीवुड एक्टर कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) इन दिनों अपनी शादी को लेकर खूब सूर्खियां बटोर रही हैं. कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को बी-टाउन की बेस्ट जोड़ी कहा जाता है. वहीं दोनों लवबर्ड्स अक्सर एक साथ स्पॉट किए जाते हैं. हालांकि कैटरीना ने हाल ही में अपने और नीतू कपूर के

By Sakshi Pandey · 12/4/2023

Katrina Kaif: बॉलीवुड एक्टर कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) इन दिनों अपनी शादी को लेकर खूब सूर्खियां बटोर रही हैं. कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को बी-टाउन की बेस्ट जोड़ी कहा जाता है. वहीं दोनों लवबर्ड्स अक्सर एक साथ स्पॉट किए जाते हैं. हालांकि कैटरीना ने हाल ही में अपने और नीतू कपूर के रिश्तों पर खुलकर बात की है.

दरअसल शादी से पहले कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर का रिलेशनशिप काफी चर्चा में था. दोनों एक्टर्स ने जहां पर्दे पर एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में दी थीं. तो वहीं रियल लाइफ में भी दोनों की केमिस्ट्री फैंस को बेहद पसंद आती थी. मगर कुछ समय बाद कैटरीना और रणबीर ने अलग होने का फैसला कर लिया था. ऐसे में कई लोगों ने नीतू कपूर को भी इनके ब्रेकअप का कारण करार दिया था.

ये भी पढ़ें – KKBKKJ: सलमान की अपकमिंग फिल्म के इस गाने ने तोड़े रिकॉर्ड, ट्रेंडिंग लिस्ट में कोरियन सॉन्ग्स को भी दी मात

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर कैटरीना को बिल्कुल पसंद नहीं करती थीं. वहीं ब्रेकअप के बाद कैटरीना ने भी इस सवाल को नजरअंदाज कर दिया था. मगर अब कैट ने इस सवाल पर खुलकर जवाब दिया है. एक इंटरव्यू के दौरान कैटरीना ने बताया कि, इस अफवाह के लिए मैं खुद जिम्मेदार हूं. मैं सारा ब्लेम अपने ऊपर लेती हूं. यही कारण है कि पिछले 8-9 साल से मैंने पर्सनल लाइफ पर बोलना बंद कर दिया है. नीतू जी के प्रति मेरे ऐसे विचारों के पीछे कोई खास वजह नहीं थी. बस मैं काफी सेंसटिव इंसान हूं. प्यार मेरे लिए बहुत मायने रखता है.

कैटरीना आगे कहती हैं कि, अगर आप मेरे और नीतू जी के रिलेशन पर बात करेंगे तो बतौर एक्ट्रेस वो बहुत खूबसूरत हैं. वो एक बेहतरीन शख्सियत भी हैं. सिर्फ नीतू जी ही नहीं बल्कि रणबीर के पिता ऋषि कपूर भी बहुत अच्छे इंसान थे. मैंने उनके साथ नमस्ते लंदन में स्क्रीन शेयर किया था. उस दौरान वो मुझे डिनर पर ले जाया करते थे.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full