प्रेग्नेंसी छिपाने के लिए नहीं बल्कि इस कारण मीडिया से दूर भाग रही हैं कैटरीना कैफ

बॉलीवुड की बेहद हसीन अदाकारा कैटरीना कैफ इन दिनों सुर्ख़ियों में बनी हुई है। कैटरीना का नाम बॉलीवुड के ए-लिस्टर्स में से एक है। अक्सर ही मीडिया द्वारा उनका पीछा किया जाता है। पिछले काफी समय से कैटरीना मीडिया के सामने कम नजर आ रही हैं। इसके बाद से ही कैटरीना को लेकर चर्चा होने [...

By Aayushi Sharma · 4/5/2023

बॉलीवुड की बेहद हसीन अदाकारा कैटरीना कैफ इन दिनों सुर्ख़ियों में बनी हुई है। कैटरीना का नाम बॉलीवुड के ए-लिस्टर्स में से एक है। अक्सर ही मीडिया द्वारा उनका पीछा किया जाता है। पिछले काफी समय से कैटरीना मीडिया के सामने कम नजर आ रही हैं। इसके बाद से ही कैटरीना को लेकर चर्चा होने लगी।

दरअसल, कुछ दिन पहले ही कैटरीना कैफ सलमान खान की बहन अर्पिता खान के ईद बैश में पहुंचीं थी। इस दौरान सोशल मीडिया यूजर्स उनकी प्रेग्नेंसी के कयास लगाने लगे। तब से ही कैटरीना मीडिया के सामने ज्यादा नहीं आ रही थीं। कहा जा रहा था कि कैटरीना अपनी शादी या किसी और पर्सनल कारण से मीडिया के सामने नहीं आ रही हैं। लेकिन हाल ही में उनके मीडिया से रूबरू न होने की वजह सामने आई है।

कैटरीना प्रेग्नेंट नहीं हैं, बल्कि इन दिनों अपने काम पर ज्यादा फोकस कर रही हैं। दरअसल, कैटरीना जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म ‘टाइगर 3’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में कैटरीना एक बार फिर दमदार किरदार में नजर आएंगी। सूत्रों के मुताबिक, टाइगर-3 में अपने किरदार के लिए कैटरीना ने खुद में काफी बदलाव किए हैं। वह अपने लुक को सस्पेंस में रखना चाहती थी। इस वजह से कैटरीना कैमरों से बचकर रह रही हैं, ताकि टाइगर-3 में उनके करैक्टर के बारे में जानने के लिए फैंस उत्साहित रहे।

फैंस और ऑडियंस को टाइगर-3 के प्रति और उत्साहित करने के लिए कटरीना और फिल्म मेकर्स ने ये स्ट्रेटेजी अपनाई है। हालांकि, कैटरीना के फैंस उनके नए लुक और टाइगर-3 में उनके किरदार के बारे में जानने के लिए बेहद ही उत्साहित हैं।

गौरतलब है कि ‘एक था टाइगर’ और ‘टाइगर ज़िंदा है’ ने बॉक्सऑफिस पर दमदार प्रदर्शन किया था। दोनों ही फिल्मों में सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी नजर आई थी। अब फैंस को बस टाइगर-3 के रिलीज़ का इंतजार है। बता दें टाइगर-3 इसी साल 10 नवंबर को रिलीज़ होगी।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full