Katrina Kaif: सलमान खान के रिलेशनशिप से जुड़ा सवाल सुनकर क्यों भड़क गई बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ?

Katrina Kaif: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) हमेशा खुद को कॉन्ट्रीवर्सीज से दूर रखती हैं. वहीं मीडिया से रुबरु होते समय भी कैटरीना हर सवाल का काफी सोच-समझ कर और बैलेंस्ड जवाब देती हैं. हालांकि तीखे सवाल सुनने के बाद खुद को ज्यादा देर तक कूल रखना सभी के लिए मुमकिन नही

By Sakshi Pandey · 6/5/2023

Katrina Kaif: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) हमेशा खुद को कॉन्ट्रीवर्सीज से दूर रखती हैं. वहीं मीडिया से रुबरु होते समय भी कैटरीना हर सवाल का काफी सोच-समझ कर और बैलेंस्ड जवाब देती हैं. हालांकि तीखे सवाल सुनने के बाद खुद को ज्यादा देर तक कूल रखना सभी के लिए मुमकिन नहीं हो पाता है. ऐसा ही कुछ देखने को मिला है कैटरीना कैफ के साथ.

दरअसल सलमान खान और कैटरीना कैफ का रिलेशनशिप किसी से छुपा नहीं है. कैटरीना को फिल्म इंडस्ट्री में लाने वाले भी सलमान खान ही हैं. हालांकि फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी शूट करते समय कैटरीना का दिल बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर पर आ गया था. जिसके बाद कैटरीना और रणबीर को अक्सर एक-साथ स्पॉट किया जाने लगा था.

जहां एक तरफ कैटरीना और सलमान का ब्रेकअप हो चुका था. तो वहीं ब्राजीलियन मॉडल के साथ सलमान के अफेयर की अफवाहें काफी चर्चा में थीं. ऐसे में एक इवेंट के दौरान पैपराजी ने कैटरीना से सलमान और ब्राजीलियन मॉडल के रिलेशनशिप पर सवाल पूछ लिया था. जिसे सुनने के बाद ना सिर्फ कैटरीना ने अपना आपा खो दिया था बल्कि कैट मीडिया पर भड़क भी गई थीं.

इस दौरान गुस्से में आकर कैटरीना ने कहा था कि, आप लोगों को एक बात समझने की जरूरत है कि जब कोई आपके सामने खड़ा होता है. तो आपको उसे पूरा सम्मान देना चाहिए. साथ ही आप लोगों को लाइन ड्रॉ करनी भी आनी चाहिए. इतना कहने के बाद कैटरीना कैफ ने पैपराजी के सभी सवालों के जवाब देने से इंकार कर दिया और वहां से चली गई थीं.

गौरतलब है कि, कैटरीना इन दिनों सलमान खान के साथ फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं. सलमान और कैटरीना स्टारर ये फिल्म इसी साल रिलीज की जाएगी. ऐसे में फैंस दोनों कलाकारों को पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full