Karishma Kapoor अगले महीने मुंबई के बिजनेस मैन से करने जा रही हैं शादी ? 49 की उम्र में दुल्हन बनेंगी लोलो ?

क्या करिश्मा कपूर ( Karishma Kapoor ) दूसरी शादी करने जा रही है ? क्या करिश्मा कपूर फिर से अपना घर बसाएंगी ? क्या करिश्मा कपूर 50 की दहलीज पर फिर से दुल्हन बनेंगी ? जी हां, ये खबरें इन दिनों बहुत चल रही हैं। आपको बता दें पाकिस्तान बेस्ड जर्नलिस्ट ने ये दावा किया [...]

By Shaikh Almina · 8/8/2023

क्या करिश्मा कपूर ( Karishma Kapoor ) दूसरी शादी करने जा रही है ? क्या करिश्मा कपूर फिर से अपना घर बसाएंगी ? क्या करिश्मा कपूर 50 की दहलीज पर फिर से दुल्हन बनेंगी ?

जी हां, ये खबरें इन दिनों बहुत चल रही हैं। आपको बता दें पाकिस्तान बेस्ड जर्नलिस्ट ने ये दावा किया है की करिश्मा कपूर का अफेयर मुंबई के एक नामी बिजनेस मैन के साथ चल रहा है और बहुत जल्द करिश्मा कपूर उसके साथ शादी कर सकती हैं।

हालांकि इस पाकिस्तान बेस्ड जर्नलिस्ट पर कई सारे इल्जाम लगाते रहे है वो झूटी खबरें देते है और बॉलीवुड एक्ट्रेस को बदनाम करते है तो कह नहीं सकते की इस बात में कितनी सच्चाई हैं।

लेकिन ये देखा गया था की करिश्मा पिछले दिनों में फ्रांस हॉलीडे के लिए गईं थी और जिस तारिकें की वो तस्वीरें थी और जिस तरीके से वो घूम रहीं थी। करीब 25 दिन वो फ्रांस में रही और ये सभी चीजें देख कर तो यहीं लग रहा था की करिश्मा के साथ कोई मिस्ट्री मैन है जो उनके साथ हॉलीडे पर है।

ये कहा जा रहा है की करिश्मा के दोनों बच्चें बड़े हो गए हैं और अब एक्ट्रेस अपनी लाइफ में कुछ नई शुरुवात करना चाहती है। आपको बता दे की कुछ साल पहले भी करिश्मा के लाइफ में संदीप तोषनीवाल नाम के एक बिजनेस मैन थे जिनके साथ करिश्मा की शादी की बातें तक शुरू हो गई थी। करिश्मा कपूर के परिवार वालों ने उन्हें अपना भी लिया था और ऐसा कहा जा रहा था की दोनों शादी भी कर लेंगे लेकिन कहा जाता हैं की अपने बच्चों की परवरिश के खातिर आखरी समय पर उन्होंने शादी के लिए ना बोल दिया था।

करिश्मा कपूर की बड़ी बेटी समायरा अपनी बारहवीं की पढ़ाई पूरी कर चुकी है वहीं उनका बेटा किआन भी आठवी कक्षा में है। उनके बच्चें भी अब बड़े हो रहे हैं। वहीं उनके एक्स हसबेंड के साथ अब उनका संबंध पहले से बेहतर हो चुके हैं। वो आए दिन मुंबई में स्पॉट किए जाते है और अब कुछ ही दिनों पहले करिश्मा कपूर ने अपने एक्स हसबेंड के साथ अपने बच्चों का बर्थडे भी मनाया था।

तो अब ऐसा माना जा रहा है की करिश्मा अब मूव ऑन कर रहीं है अपनी पिछली जिंदगी से। उनके एक्स हसबेंड संजय कपूर ने भी दूसरी शादी कर चुके हैं उनसे तलाक के बाद और अब संजय की तीसरी शादी से उन्हें एक बेटा भी है।

तो अब कहा जा रहा हैं की करिश्मा शादी कर सकती है, अपनी लाइफ में आगे बढ़ सकती है। अब तक अपने इस अफेयर को लेकर करिश्मा ने कोई हिंट या कोई बात नहीं की हैं लेकिन उन्होंने अपने फ्रांस हॉलीडे के जो उन्होंने तस्वीरें, वीडियो शेयर की है, उसे देख कर यहीं लगा की उनके साथ कोई और भी है और एक तस्वीर उन्होंने शेयर भी की थी जहां वो बेटी थी और उनके साथ वाले शख्स की तस्वीर धुंधली थी।

तभी से कयास लगाने लगा था की शायद करिश्मा कपूर फिर से शादी करें, फिर से उनके लाइफ में कोई आ गया हैं। कई बार देखा गया है की जब भी वो कोई बॉलीवुड पार्टी में जाति है तो उन्हें करीना कपूर और सैफ अली खान के साथ देखा जाता था। कई बार ये भी आरोप लगा था की सैफ और करीना उन्हें भाव नहीं देते है और इग्नोर भी करते है और करिश्मा के जो फैंस है उन्हें ये बात बहुत बुरी लगी। सोशल मीडिया पर इसी बातों देखते हुए वो कहते हैं की करिश्मा को भी अब शादी कर लेनी चाहिए।

आपको बता दें की जब आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी में कलीरें के रसम के दौरान जब कलीरा करिश्मा कपूर के ऊपर गिरा था, तब उन्होंने इस बात को शेयर भी किया था। कहा जाता है की जब नई दुल्हन का कलीरा किसी दूसरी सिंगल लड़की पर गिर जाए तो उसकी भी शादी जल्द ही हो जाती हैं।

मीडिया ने करिश्मा से ये बात पूछा था की क्या आप दूसरी शादी के लिए तैयार है ? तब करिश्मा कपूर ने कहा था की फिलहाल मेरी लाइफ में कोई ऐसा दूसरा इंसान है नहीं और मैं ने दूसरी शादी के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। अगर कोई ऐसा शख्स आएगा जो मेरा और मेरे दोनों बच्चे का खयाल रखेगा तो मैं दूसरी शादी के लिए तैयार हूं और मैं ऐसा कर सकती हूं।

तो अब ये देखना काफी इंट्रेस्टिंग होगा की क्या कपूर खानदान की लोलो क्या दूसरी बार अपना घर बसती है ?

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full