सेम सेक्स मैरिज पर बोलीं Kangana Ranaut – अपनी पसंद को बिस्तर तक ही रखना चाहिए

बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) हर थोड़े दिन में अपने बयानों के कारण सुर्ख़ियों में आ जाती हैं। कंगना बॉलीवुड की एकमात्र ऐसी एक्ट्रेस हैं जो हर मुद्दे पर अपनी राय खुलकर जाहिर करती हैं। कई बार कंगना अपने बयानों के चलते विवादों में भी फंसती हैं, लेकिन फिर भी वह

By Aayushi Sharma · 1/5/2023

बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) हर थोड़े दिन में अपने बयानों के कारण सुर्ख़ियों में आ जाती हैं। कंगना बॉलीवुड की एकमात्र ऐसी एक्ट्रेस हैं जो हर मुद्दे पर अपनी राय खुलकर जाहिर करती हैं। कई बार कंगना अपने बयानों के चलते विवादों में भी फंसती हैं, लेकिन फिर भी वह अपने विचार जाहिर करने में कभी भी पीछे नहीं हटती हैं।

इन दिनों सोशल मीडिया पर सेम सेक्स मैरिज को कानूनी मान्यता देने पर बहस छिड़ी हुई है। लोग इस मुद्दे पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ऐसे में कंगना कहाँ पीछे रहने वाली हैं। हाल ही में कंगना रनौत ने भी सेम सेक्स मैरिज पर लंबा-चौड़ा ट्वीट किया है, जिनमें लिखा है कि पसंद को बिस्तर तक ही रखना चाहिए।

कंगना रनौत ने अपने ट्वीट में लिखा है कि, ‘चाहे आप एक पुरुष / महिला / कुछ और हों, आपके जेंडर का आपके अलावा किसी के लिए कोई महत्व नहीं है, कृपया इसे समझें। मॉडर्न दुनिया में हम एक्ट्रेसेस या फीमेल डायरेक्टर जैसे शब्दों का भी इस्तेमाल नहीं करते हैं, हम उन्हें एक्टर और डायरेक्टर कहते हैं। आप दुनिया में क्या करते हैं, ये आपकी पहचान है, न कि आप बिस्तर में क्या करते हैं। आपकी जेंडर प्रिफरेंस जो भी हों, उन्हें आपके बिस्तर में ही रहना चाहिए। उन्हें अपना पहचान पत्र या मेडल बनाकर हर जगह मत फहराओ।’

कंगना ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, ‘सबसे अहम बात ये है कि हर उस व्यक्ति का गला काटने के लिए छुरी लेकर न घूमें, जो आपके जेंडर से सहमत नहीं है। मैं फिर कह रही हूं कि आपका जेंडर आपकी पहचान नहीं है, इसे इस तरह से न बनाएं। मैं रूरल एरिया (ग्रामीण क्षेत्र) की महिला हूं। जीवन ने मुझे कोई रियायत नहीं दी। मुझे एक्टर्स, फिल्म प्रोड्यूसर और राइटर्स की दुनिया में अपनी जगह बनानी थी।’

कंगना रनौत से हाल ही में एक इवेंट में सेम सेक्स मैरिज पर मीडिया इंटरेक्शन में कहा कि, ‘जो शादी होती है वो दिल के रिश्ते होते हैं। ये सब ही जानते हैं। जब लोगों के दिल मिल गए हैं। बाकि जो लोगों की प्रिफरेंस है उसमें हम क्या बोल सकते हैं।’

वहीं कंगना रनौत के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उन्होंने ‘इमरजेंसी’ की शूटिंग पूरी की है। अब कंगना अपनी इस मोस्ट अवेटेड फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन के काम में व्यस्त चल रही हैं। इसके अलावा कंगना जल्द ही तमिल फिल्म चंद्रमुखी 2 में भी नजर आएंगी।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full