काजोल-अजय ने एक-दूसरे के प्यार में पड़कर अपने पार्टनर्स से कर लिया था ब्रेकअप, एक्ट्रेस ने खोले कई राज़

Kajol and Ajay Relationship: बॉलीवुड में जब भी किसी लोविंग कपल की बात की जाती है तो इस लिस्ट में काजोल (Kajol) और अजय देवगन (Ajay Devgn) का नाम तो जरूर आता ही है। इन्हें बॉलीवुड का पावर कपल भी कहा जाता है। इस कपल ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद [...]

By Aayushi Sharma · 13/4/2023

Kajol and Ajay Relationship: बॉलीवुड में जब भी किसी लोविंग कपल की बात की जाती है तो इस लिस्ट में काजोल (Kajol) और अजय देवगन (Ajay Devgn) का नाम तो जरूर आता ही है। इन्हें बॉलीवुड का पावर कपल भी कहा जाता है। इस कपल ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 24 साल पहले शादी की थी। आज यह कपल दो बच्चों के माता-पिता बन आपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं।

एक-दूसरे के लिए अपने पार्टनर्स से किया ब्रेकअप
काजोल कई बार टॉक शोज़ में अजय संग अपने रिलेशन पर बात करती हुईं नजर आई हैं। हाल ही में ‘ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे’ के साथ एक इंटरव्यू में काजोल ने अपने और अजय के प्यार की शुरुआत पर बात की। काजोल ने बताया कि, जब वह पहली बार अजय से फिल्म के सेट पर मिली थीं, तब वह किसी और को डेट कर रही थीं, जो काफी हैंडसम भी था। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों दोस्त बन गए। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ती गई और आख़िरकार वह एक-दूसरे से प्यार करने लगे। इसके बाद दोनों ने ही अपने पुराने पार्टनर से ब्रेकअप कर लिया।

बताया शादी सफल होने का राज
इस दौरान काजोल ने अपनी शादी सफल होने का राज खोलते हुए कहा कि, ‘ये आसान नहीं था। दो बच्चों की मां के साथ शादीशुदा होने की हर जिम्मेदारी को पूरा करना। बहुत कुछ करना होता है।’ काजोल ने बताया कि, शादी को सफल बनाने के लिए उन्होंने शादी के बाद खुद में काफी बदलाव किए। वो अब वैसी नहीं हैं जैसी 21 साल पहले थीं। साथ ही अजय ने भी खुद में काफी बदलाव किए हैं।

वहीं काजोल के वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिर बार वह ‘सलाम वेंकी’ में नजर आईं थीं। अब एक्ट्रेस जल्द ही ‘लस्ट स्टोरीज 2’ और ‘सरजमीन’ जैसी फिल्मों में दिखाई देंगी। वहीं अजय देवगन की फिल्म ‘भोला’ भी जल्द ही रिलीज़ होने वाली है। इसके अलावा वह ‘मैदान’, ‘सिंघम अगेन’, ‘औरों में कहां दम था’ जैसी फिल्मों की शूटिंग में भी व्यस्त हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full