इस एक्टर ने 6 साल की उम्र में जूही चावला को किया था प्रपोज़, आमिर खान का है रिश्तेदार
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा जूही चावला (Juhi Chawla) की शानदार एक्टिंग के साथ-साथ उनकी खूबसूरती का भी हर कोई दीवाना है। जूही चावला बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने 1990 के दशक में कई लोगों के दिलों पर राज किया। आज भी वह अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। जूही हैं ह
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा जूही चावला (Juhi Chawla) की शानदार एक्टिंग के साथ-साथ उनकी खूबसूरती का भी हर कोई दीवाना है। जूही चावला बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने 1990 के दशक में कई लोगों के दिलों पर राज किया। आज भी वह अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं।
जूही हैं ही इतनी खूबसूरत कि हर किसी का दिल उनपर आ सकता है। पब्लिक से लेकर बीटाउन के शहजादे भी, कई एक्ट्रेसेज पर अपना दिल हार चुके हैं। बॉलीवुड में एक ऐसा भी एक्टर है, जो अपने बचपन में जूही चावला पर फ़िदा था। जी हाँ… इस एक्टर ने तो जूही से अपने प्यार का इजहार तक कर दिया था। जिस एक्टर के बारे में हम बात कर रहे हैं, उनका आमिर खान से ख़ास कनेक्शन है। हम बात आकर रहे हैं एक्टर इमरान खान के बारे में, जो जूही चावला को प्रपोज़ भी कर चुके हैं।
आमिर खान के भांजे एक्टर इमरान खान छोटी उम्र में ही जूही को अपना दिल दे बैठे थे। इसका खुलासा खुद जूही चावला ने किया है। इमरान के जन्मदिन के मौके पर जूही ने उनकी तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा था कि, ‘इमरान जब 6 साल के थे, तो उन्होंने मुझसे अपने प्यार का इजहार किया था। उन्हें तब से हीरे की पहचान है। हैप्पी बर्थडे मेरे सबसे छोटे प्रेमी। तुम्हारे नाम 100 पौधे।’
बता दें जब फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ की शूटिंग चल रही थी तो इमरान ने जूही को देखते ही कहा था कि काश वह अपने मामा की जगह फिल्म में जूही चावला के हीरो बनते। बता दें इमरान ने इस फिल्म में यंग आमिर खान का किरदार निभाया था।
इतना ही नहीं बल्कि इमरान खान को जूही इतनी पसंद थी कि एक दिन वह एक्ट्रेस के पास अंगूठी लेकर पहुंच गए और उन्हें प्रपोज कर दिया। इतना ही नहीं इमरान खान ने अपने दिल की फीलिंग्स भी उनके सामने रख दीं। तब इमरान की उम्र महज 4 साल थी। इमरान का प्यार देख जूही भी पिघल गई। उन्होंने उस वक्त तो वो अंगूठी ले ली, लेकिन बाद में उन्हें लौटा दी थी।
खुद इमरान ने भी एक्टिंग को करियर के रूप में चुना लेकिन वह ज्यादा समय तक एक्टिंग लाइन में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए। इमरान ने ‘जाने तू या जाने ना’ फिल्म के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने ‘लक’, ‘आई हेट लव स्टोरीज’, ‘ब्रेक के बाद’, ‘डेली बैली’, ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’, ‘एक मैं और एक तू’, ‘मटरू की बिजली का मन डोला’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है।