VIDEO: जान्हवी कपूर ने ‘जिराफ’ को कह दिया ‘पक्षी’, जवाब सुन फराह खान भी रह गई हैरान

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) बॉलीवुड की लोकप्रिय सेलिब्रिटी में से एक हैं। जान्हवी काफी कम समय में बॉलीवुड में अपने लिए एक खास जगह बना पाने में कामयाब रही हैं। वह आए दिन अपनी फिल्मों और फोटोशूट्स को लेकर सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। लेकिन इस बार जान्हवी अपने एक वा

By Aayushi Sharma · 29/4/2023

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) बॉलीवुड की लोकप्रिय सेलिब्रिटी में से एक हैं। जान्हवी काफी कम समय में बॉलीवुड में अपने लिए एक खास जगह बना पाने में कामयाब रही हैं। वह आए दिन अपनी फिल्मों और फोटोशूट्स को लेकर सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। लेकिन इस बार जान्हवी अपने एक वायरल वीडियो के कारण चर्चा में है। इस वीडियो में जान्हवी ने कुछ ऐसा कह दिया, जिसके कारण वह ट्रोल हो रही हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो फराह खान के चैट शो ‘बैकबेंचर्स’ का है। बता दें इस शो में जान्हवी अपने को-एक्टर वरुण शर्मा के साथ फिल्म ‘रूही’ का प्रमोशन करने के लिए इस शो में पहुंची थीं। उनका ये वीडियो तो काफी पुराना है लेकिन ये हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो आप देख सकते हैं फराह खान जान्हवी और वरुण से पूछती हुई दिखाई दे रही हैं कि, “कौन-सा पक्षी अपनी गर्दन को 270 डिग्री तक घुमा सकता है?”, जिसके जवाब में वरुण कहते है “उल्लू” तो वहीं, जान्हवी कहती हैं कि “जिराफ”। जान्हवी का जवाब सुनकर फराह हैरान रह जाती हैं। फराह भी सोचने लगी कि जिराफ कबसे पक्षी बन गया।

View this post on Instagram

A post shared by FitLook ® (@fitlookmagazine)

जान्हवी का ये वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर कमैंट्स की झड़ी लग गई। इस वीडियो पर कमेंट कर एक यूजर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि वह पक्षी का मतलब नहीं जानती इसलिए वह भ्रमित हो गई और जिराफ कह गई’। वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि, ‘वह पक्षी के लिए हिंदी शब्द नहीं समझती।’ एक और यूजर ने कमेंट कर कहा कि, ‘काइली जेनर की सुअर को चिकन कहने की याद आ गई।’ वहीं और भी लोग जान्हवी के इस वीडियो पर कमेंट कर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

वहीं जान्हवी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म ‘बवाल’ में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म नितेश तिवारी द्वारा निर्माण की जा रही हैं। फिल्म ‘बवाल’ में जान्हवी के साथ एक्टर वरुण धवन नजर आएँगे। इसके अलावा जान्हवी कपूर एक्टर राजकुमार राव के साथ उनकी फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में भी दिखाई देने वाली हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full