गर्लफ्रेंड’ सबा आजाद संग रोमांटिक हुए Hrithik Roshan, एक्स वाइफ Suzanne Khan ने दिया ये रिएक्शन

Hrithik Roshan And Saba Azad : ऋतिक रोशन और सबा आजाद की रोमांटिक तस्वीर पर सुजैन खान ने रिएक्ट किया है। ये तस्वीर सबा आजाद ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। Sussanne Khan Comment On Hrithik Roshan And Saba Azad Photo : बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और एक्ट्रेस सबा आजाद (Sa

By Shaikh Almina · 11/8/2023

Hrithik Roshan And Saba Azad : ऋतिक रोशन और सबा आजाद की रोमांटिक तस्वीर पर सुजैन खान ने रिएक्ट किया है। ये तस्वीर सबा आजाद ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

Sussanne Khan Comment On Hrithik Roshan And Saba Azad Photo : बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और एक्ट्रेस सबा आजाद (Saba Azad) आए दिन एक दूसरे के साथ की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इसके साथ ही दोनों एक-दूसरे पर प्यार जताने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं।

सबा आजाद ने एक बार फिर अपने कथित बॉयफ्रेंड ऋतिक रोशन के साथ की प्यारी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। दोनों के फैंस इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं, सबसे दिलचस्प बात ये है कि ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान (Sussanne Khan) ने इस पर ऐसा रिएक्शन दिया जो सभी का ध्यान खींच रहा है।

https://www.instagram.com/p/CvvxsaAoCtY/?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

सबा आजाद और ऋतिक रोशन एक-दूसरे के साथ अक्सर नजर आते हैं और सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे को लेकर पोस्ट करते रहते हैं। अब सबा आजाद ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की हैं जिसमें वह अपने कथित बॉयफ्रेंड ऋतिक रोशन के साथ रोमांटिक होती नजर आ रही हैं। दोनों के फैंस इस तस्वीर पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं, ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान ने भी इस तस्वीर रिएक्शन दिया है और उन्होंने लिखा है, ‘खूबसूरत तस्वीर।’ गौरतलब है कि ऋतिक रोशन और सबा आजाद इन दिनों वेकेशन पर हैं।

ऋतिक रोशन और सुजैन खान ने शादी के 14 साल बाद लिया तलाक

ऋतिक रोशन और सबा आजाद की शादी की खबरे भी अक्सर आती रहती हैं। हालांकि, इन दोनों ने अभी तक इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। बताते चलें कि ऋतिक रोशन ने साल 2000 में सुजैन खान के साथ शादी की थी। दोनों के दो बेटे ऋहान और ऋदान हैं। साल 2014 में ऋतिक रोशन और सुजैन खान ने तलाक ले लिया था। जिस तरह से ऋतिक रोशन और सुजैन खान के अफेयर की खबरें आती हैं, उसी तरह से सुजैन खान और अर्सलान गोनी के अफयेर की खबरें हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full