“एक साल तक एल्बम डिजाइन किया, लेकिन कोई क्रेडिट नहीं मिला”- हनी सिंह ने दिलजीत दोसांझ पर लगाया बड़ा आरोप
पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ बॉलीवुड ने भी अपने बड़ा नाम कमाने में कामयाब हुए हिप-हॉप आर्टिस्ट, सिंगर और रैपर हनी सिंह (Honey Singh) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, हनी सिंह ने हाल ही में ऐसा बयान दिया था, जिसे सुनकर लग रहा था कि वह अपने काम से खुश नहीं हैं। [...]
पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ बॉलीवुड ने भी अपने बड़ा नाम कमाने में कामयाब हुए हिप-हॉप आर्टिस्ट, सिंगर और रैपर हनी सिंह (Honey Singh) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, हनी सिंह ने हाल ही में ऐसा बयान दिया था, जिसे सुनकर लग रहा था कि वह अपने काम से खुश नहीं हैं।
शहनाज गिल के चैट शो में पहुंचे रैपर
इन दिनों हनी सिंह इन दिनों वह अपने नए म्यूजिक एल्बम हनी 3.0 को लेकर छाए हुए हैं। हाल ही में में हनी सिंह ने पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) को लेकर खुलासा किया है कि, उन्होंने उनके साथ काम किया था। लेकिन उन्हें इसके लिए क्रेडिट नहीं मिला था। हनी सिंह शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के चैट शो में पहुंचे थे थे। यहां उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी कई बातों के बारे में बताया। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘वह कभी क्रेडिट के लिए काम नहीं करते हैं।’ हनी सिंह ने कहा, ‘मैंने हमेशा खुद के लिए काम किया, अपने को खुश करने के लिए काम किया, किसी और को खुश करने के लिए नहीं… जो गाना मुझे पसंद आ रहा है, उसे रिलीज करुंगा और उसे शूट करुंगा।’
मैंने कभी क्रेडिट के लिए काम नहीं किया
रैपर ने आगे कहा, ‘साल 2007 से लेकर 2012 में मेरे गई गाने हिट हुए। तब मैंने दिलजीत दोसांझ के लिए एल्बम बनाया था ‘द नेकस्ट लेवल’, उस एल्बम को डिजाइन करने में एक साल लगा था, लेकिन मुझे उसका कुछ खास क्रेडिट नहीं मिला। मैंने कभी क्रेडिट के लिए काम नहीं क्योंकि अगर आपके अंदर हुनर है तो आज नहीं तो कल जो हुनर को परखने वाले लोग हैं और जो मौका देने वाले लोग हैं वह आपको बुला लेंगे, ऐसे में सब्र जरूरी है।’
पर्दे पर दिखेगी हनी की ज़िंदगी की कहानी
वहीं हनी सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने हाल ही में सलमान खान (Salman Khan) की रिलीज हुई फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) के लिए ‘छोटू मोटू’ गाना गाया है। जल्द ही हनी सिंह की जिंदगी की कहानी फ़िल्मी पर्दे पर भी आने वाली है। ऑस्कर विनर फिल्ममेकर गुनीत मोंगा हनी पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाने जा रही हैं। यह डॉक्यूमेंट्री OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी।