<strong>ट्रैफिक से परेशान हेमा मालिनी ने लग्ज़री गाड़ियां छोड़ मेट्रो में किया सफर, Video शेयर कर जताई ख़ुशी</strong>

Hema Malini: मुंबई में ट्रैफिक जाम सबसे बड़ी प्रॉब्लम है। यहां अगर एक बार जाम में फंस गए मतलब आपके 2 से 3 घंटे बर्बाद। ऐसे में ज्यादातार लोग खुद की गाड़ी की जगह लोकल या मुंबई मेट्रो का सहारा लेते हैं। ना सिर्फ आम जनता बल्कि कई बार तो सेलिब्रिटीज भी आपको ऑटो में [...]

By Aayushi Sharma · 12/4/2023

Hema Malini: मुंबई में ट्रैफिक जाम सबसे बड़ी प्रॉब्लम है। यहां अगर एक बार जाम में फंस गए मतलब आपके 2 से 3 घंटे बर्बाद। ऐसे में ज्यादातार लोग खुद की गाड़ी की जगह लोकल या मुंबई मेट्रो का सहारा लेते हैं। ना सिर्फ आम जनता बल्कि कई बार तो सेलिब्रिटीज भी आपको ऑटो में सफर करते हुए दिख जाएंगे। लेकिन आपने बड़े सेलिब्रिटीज के लोकल ट्रेन या मेट्रो में सफर करने के बारे में कम ही सुना होगा। लेकिन इन दिनों जाम के झंझट से बचने के लिए सेलेब्स भी अपनी लग्जरी गाड़ियां छोड़ पब्लिक ट्रांसपोर्ट स्पेशली मेट्रो में सफर कर रहे हैं। हाल ही में ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी (Hema Malini) भी मुंबई मेट्रो में सफर करते हुए स्पॉट हुईं।

मंगलवार को जब मेट्रो स्टेशन पर हेमा मालिनी नजर आई, तो उन्हें देख हर कोई हैरान हो गया। हेमा मालिनी के मुंबई मेट्रो में ट्रैवल करने के कई वीडियो और फोटोज सामने आए हैं, जिन्हें खुद दिग्गज अदाकारा ने अपने अलग-अलग सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। हेमा मालिनी मंगलवार को पहली बार मेट्रो में सफर करने पहुंची और इसलिए उन्होंने अपना अनुभव सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर किया। उन्होंने ट्विटर पर अपने फोटोज और वीडियोस शेयर कर बताया कि, उन्हें कार से मुंबई के एक टाउन दहिसर तक पहुंचने में 2 घंटे लगे थे। इससे वह काफी ज्यादा थक गई थीं। इसलिए, उन्होंने वापसी आते वक्त मेट्रो से ट्रैवल करना पसंद किया। जिस रास्ते वह कार से 2 घंटे में पहुंची थीं, उसी रास्ते पर वो मेट्रो से महज आधे घंटे में वापस आ गईं।

हेमा ने अपने ट्वीट में लिखा, “मुझे आप सभी के साथ अपने यूनिक, वंडरफुल एक्सपीरियंस को शेयर करना चाहिए। कार से दहिसर पहुंचने के लिए 2 घंटे का सफर तय किया, इतना थका देने वाला! शाम को तय किया कि मैं मेट्रो की कोशिश करूंगी, और OMG! क्या खुशी थी! सच है, हमें कंस्ट्रक्शन के दौरान मुश्किलें हुईं, लेकिन वर्थ इट! क्लीन, फास्ट और जुहू में 1/2 घंटे में पहुंच गई थी।”

तस्वीरों में आप देख सकते हैं हेमा पिंक कलर की शर्ट और व्हाइट ट्राउजर में नजर आ रही हैं। इस ऑउटफिट के साथ उन्होंने काले रंग का एक स्लिंग बैग भी केरी किया हुआ है। इस उम्र में भी उनकी खूबसूरती का कोई जवाब नहीं है। हेमा मालिनी को मेट्रो में सफर करते देख लोग भी हैरान रह गए। फिर कई यात्रियों ने उनके साथ सेल्फी भी ली। मेट्रो से उतरने के बाद घर तक पहुँचने के लिए हेमा ने ऑटो में भी सफर किया। 

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full