सुनीता संग तलाक की खबरों के बीच गोविंदा की नई पारी, ‘Rise And Fall Season 2’ में नजर आएंगे एक्टर?
सुनीता आहूजा संग तलाक की अटकलों के बीच गोविंदा के नए रियलिटी शो में एंट्री लेने की खबर चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता ‘Rise And Fall Season 2’ में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ सकते हैं, हालांकि मेकर्स की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा निजी जिंदगी और नए प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं। पत्नी सुनीता आहूजा के साथ रिश्ते को लेकर पिछले कुछ समय से चल रही अटकलों के बीच अब अभिनेता के रियलिटी शो में एंट्री करने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोविंदा ‘Rise And Fall Season 2’ में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि शो के मेकर्स ने गोविंदा से संपर्क किया है और दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, बातचीत अंतिम चरण में है और अभिनेता इस ऑफर को लेकर उत्साहित भी हैं। हालांकि, अभी तक गोविंदा या शो के निर्माताओं की ओर से उनकी एंट्री की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
अगर गोविंदा शो का हिस्सा बनते हैं, तो यह उनके लिए खास मौका होगा। उन्होंने इससे पहले ‘Bigg Boss’, ‘Indian Idol’, ‘Dance India Dance’ और ‘Super Dancer’ जैसे कई रियलिटी शोज में बतौर गेस्ट हिस्सा लिया है, लेकिन किसी रियलिटी शो में कंटेस्टेंट के तौर पर उनका डेब्यू पहली बार होगा।
वहीं, सुनीता आहूजा के साथ उनके रिश्ते को लेकर भी हाल में काफी चर्चा रही है। अगस्त में गोविंदा के मैनेजर ने पुष्टि की थी कि सुनीता ने तलाक की याचिका वापस ले ली है और दोनों के बीच अलगाव नहीं है।
इसके बाद गोविंदा ने निजी जिंदगी को लेकर कथित तौर पर फैलाई जा रही झूठी और मानहानिकारक खबरों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी।
अब अगर गोविंदा ‘Rise And Fall Season 2’ में एंट्री लेते हैं, तो दर्शकों के लिए उन्हें पहली बार रियलिटी शो में प्रतियोगी के रूप में देखना निश्चित तौर पर दिलचस्प होगा। फिलहाल फैंस को आधिकारिक ऐलान का इंतजार है।